रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

नाबालिग बच्ची के साथ रेप की कोशिश

यूपी के गाजियाबाद शहर में एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश का मामला सामने आया है. पूरा मामला गाजियाबाद के थाना कवि नगर इलाके का है.

नाबालिग बच्ची के साथ रेप की कोशिश

यूपी के गाजियाबाद शहर में एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश का मामला सामने आया है. पूरा मामला गाजियाबाद के थाना कवि नगर इलाके का है. जहां पर एक अधेड़ उम्र का आदमी जबरन घर में घूसकर नाबालिग बच्ची के साथ रेप जैसी घटना को अंजाम देने की कोशिस की.

विज्ञापन


जैसे ही अधेड़ ने नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू की तो उसने शोर मचाया. लड़की की आवाज को सुनकर उसके आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद वहां मौजूदा लोगों ने अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. लोगों की शिकायत पर पुलिस ने अधेड़ को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है.

imgpsh fullsize anim 2 4


पुलिस की जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के कवि नगर इलाके के रईसपुर गांव में एक महिला घरों में साफ-सफाई का काम करके अपने परिवार का लालन-पालन करती है, रविवार की शाम वह अपनी नाबालिग लड़की को रोज की तरह अपने घर में ही छोड़कर काम के लिए चली गई थी.


इसी दौरान मौका पाकर करीब 55 वर्षीय अधेड़ उसके घर में घुसा गया और नाबालिग के साथ रेप की कोशिश करने लगा. लड़की ने शोर मचाया तो उसकी चीख-पुखार सुनकर पड़ोसी तुरंत पहुंचे और अधेड़ को रंगे हाथों पकड़ लिया. चौकाने वाली बात तो यह है कि आरोपी पीडब्ल्यूडी का कर्मचारी बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : यूपी में चार युवकों ने दिया शर्मनाक हरकत को अंजाम


फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है इसके बाद लड़की के बयान के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →