बुधवार, 19 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

दुनिया के 10 ऐसे कौन से देश है जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है?

कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे संक्रमित लोगों की तादाद दुनिया में बढ़कर 37.43 लाख हो गई है, अब तक कोरोना से 2.58 लाख से ज्यादा लोगों की जान भी जा…

दुनिया के 10 ऐसे कौन से देश है जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है?

कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे संक्रमित लोगों की तादाद दुनिया में बढ़कर 37.43 लाख हो गई है, अब तक कोरोना से 2.58 लाख से ज्यादा लोगों की जान भी जा चुकी है।इस महामारी से 12.48 लाख लोगो की ठीक होने की खबर भी सामने आयी है। दुनियाभर में कोरोना को हारने की मुहीम जारी है।

विज्ञापन

कोरोना का कहर अगर सबसे ज्यादा कही देखा जा रहा है तो वो अमेरिका है यहां 12.37 लाख से अधिक लोग कोरोना की चपेट में है वही मरने वाले लोगों की संख्या 73,000 के करीब हो गई है। अमेरिका के बाद स्पेन में कोरोना का कहर जारी है यहाँ 2,50,561लोगो के संक्रमण की खबर है और 25,613 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गवा बैठे , इसी के साथ इटली , UK, फ्रांस जर्मनी रूस , टर्की , ब्राज़ील और ईरान में कोरोना के कारण सबसे ज्यादा आतंक है।

download 11


दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका कोरोना के सामने बेबस नजर आरहा है। आंकड़ों की बात करे तो अमेरिका में करीब 12 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. यह संख्या चार देशों- स्पेन, इटली, जर्मनी है फ्रांस के मरीजों की कुल संख्या के लगभग बराबर है। अमेरिका की आर्थिक राजधानी के तोर पर दुनियाभर में मशहूर न्यूयॉर्क कोरोना वायरस का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है।

corona 134


कोरोना के प्रकोप को कम करने के लिए दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन जारी है , लेकिन अभी भी कुछ लोग कोरोना की गंभीरता को न समझते हुए लॉकडाउन के विरोध में सड़क पर उतर आये है अमेरिका और ब्राजील के बाद फ्रांस में लॉकडाउन का विरोध करते हुए पेरिस में लॉकडाउन के विरोध दंगे तक में तब्दील हो चुके है।

यह भी पढ़ें: कौन सा ऐसा देश है , जिसने कोरोना वायरस कि समस्या को अच्छी तरह से संभाला ?

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →