Advertising
Home Breaking News Hindi जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
Advertising
<

जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

285
news
जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 11 नवम्बर 2020 बुधवार- कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि मध्यरात्र 12-40 बजे तक रहेगी फिर द्वादशी तिथि शुरू होगी- उतराफाल्गुनी नक्षत्र कल सुबह सूर्योदय पूर्व 4-25 बजे तक रहेगा फिर हस्त नक्षत्र शुरू होगा- वैधृति योग शाम 7-28 बजे तक रहेगा- बव करण दोपहर 2-05 बजे तक रहेगा- चंद्रमा सिंह राशी में दोपहर 12-01 बजे तक रहेगा फिर कन्या राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 12-22 बजे से 1-44 बजे तक रहेगा- आज बुधवार को उतर दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त नहीं रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-54 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 5-50 बजे होगा-

मेष– आपके लिए आज का दिन शानदार और उपलब्धियों से भरपुर है | यतिवाणी अनुसार आपको सब प्रकार के संकोच छोड़कर अब अपने काम में मग्न हो जाना पड़ेगा तो ही आने वाला कल सुधरेगा | आज आपको धन मिलेगा और आपको किसी अच्छे माहोल में शामिल होने का मौका मिलेगा |

वृषभ– यतिवाणी के अनुसार आपके लिए आज का दिन बडबोले पण और उतावल से बचने का है | काम आगे से आगे बनेगे आपका परिश्रम ही आज आपकी पूंजी होगा | आप लोगो के जलन या इर्ष्या का शिकार हो सकते है | शांत मन और दिमाग से सोचकर किया गया काम सफल होगा |

मिथुन– आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आपका जोश और उत्साह बढ़ा रहेगा | यतिवाणी के अनुसार पारिवारिक साथ और सहयोग से काम में उन्नति और आपको आवश्यक धन की प्राप्ति होगी | मित्रो से मिलन होगा और आय के नए रस्ते खुलेगे | जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा |

कर्क– आपके लिए आज का दिन अच्छा है | व्यवहार में आपको थोडा सा आज विशेष नम्रता का परिचय देने की जरुरत रहेगी आपका मान सम्मान बढेगा | परिवार में खुशिया बढ़ेगी | यतिवाणी के अनुसार तो आज आप आर्थिक लाभ देने वाले कार्यो को प्राथमिकता से करे |

सिंह– आपके लिए आज राशी का चंद्रमा शुभ फल देने वाला है दोपहर के पहले जो काम करेगे उसमे सफलता मिलना तय है | यतिवाणी के अनुसार आप नया काम शुरू करना चाहे या विस्तार करना चाहे तो आज कर सकते है | मित्र मिलेगे |

कन्या– आपका आज का दिन सामान्य और रूटीन के काम करने के लिए तो अच्छा है मगर इस समय में आप व्यापारिक इन्वेस्टमेंट न करे तो अच्छा है | यतिवाणी के अनुसार आपका खर्च यदि धार्मिक स्थान या धर्म में खर्च होता है तो इसको धनहानि नहीं कहा जायेगा | वैसे आज खर्चीला दिन है |

तुला– आपके लिए आज का दिन अच्छा और समृद्धि बढाने वाला है | मानसिक तनाव से मुक्त रहेगे | व्यापारिक सफलता और आर्थिक लाभ होने के प्रबल आसार लग रहे है | यतिवाणी के अनुसार आपको किसी बड़े अधिकारी का सम्पर्क लाभदायक और मददगार सिद्ध होगा |

वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन अच्छा और पक्ष का बना हुवा है | यतिवाणी के अनुसार आप समय के अनुसार आज सामान्य बदलाव के पक्ष में सोचेगे और कुछ ऐसा करने का प्रयास करे तो सफलता मिल जाएगी वैसे आज नौकरी वालो को काम और व्यवसाय वालो को थोडा ज्यादा दौडभाग करना पड़ सकता है |

Advertising

धनु– आपके लिए आज का दिन अच्छा और दिनमान में सुधार वाला है | यतिवाणी के अनुसार आज आपको उतावल और अति उत्साह से बचकर शांति से काम करने की सलाह है वैसे अगर आपके कोई पुराने काम रुके अटके हो तो आज उन्हें पुनः शुरू करे जल्दी पुरे हो जायेगे लाभ भी मिलेगा |

मकर– आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं लग रहा है कोई शरीरिक चौट आदि या परेशानी होने के संकेत मिल रहे है यतिवाणी के अनुसार आज आप हर काम बहुत सावधानी से सोच समझकर करे और किसी की सलाह से करे तो अच्छा होगा |

कुम्भ– आपके लिए आज का दिन अच्छा है किसी नए काम की तलाश पूरी हो सकती है | यतिवाणी के अनुसार आज आप सभी काम पारदर्शिता से करेगे तो सफलता और सद्धि के साथ लाभ भी मिलेगा | अविवाहित आज अपने रिश्ते की बात आगे बढाए जल्दी काम बन जाने की उम्मीद है |

मीन– आपके लिए आज का दिन थोडा सा विपरीत हो गया है | स्वास्थ्य को संभालना जरुरी है कोई भी तकलीफ हो तो तुरंत इलाज करवाए | यतिवाणी के अनुसार आज आप थोडा चिंतन ज्यादा करेगे या चिंतित अधिक रहेगे | वादा करने से पहले सोचे और फिर करे क्युकी वादा निभाना आपके लिए अति महत्वपूर्ण है|

यह भी पढ़े:जानिए कैसे सरदार पटेल ने हैदराबाद को भारत में विलय कराया था?

Advertising