जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
आज दिनांक 31 मार्च 2021 बुधवार- चैत्र मास कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 2-26 बजे तक रहेगी फिर चतुर्थी तिथि शुरू होगी- स्वाती नक्षत्र सुबह 9-59 बजे तक रहेगा…
आज दिनांक 31 मार्च 2021 बुधवार- चैत्र मास कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 2-26 बजे तक रहेगी फिर चतुर्थी तिथि शुरू होगी- स्वाती नक्षत्र सुबह 9-59 बजे तक रहेगा फिर विशाखा नक्षत्र शुरू होगा- हर्षण योग सुबह 9-59 बजे तक रहेगा फिर वज्र योग शुरू होगा- भद्रा दोपहर 2-06 बजे तक रहेगी फिर बव करण शुरू होगा- चंद्रमा तुला राशि मे मध्यरात्रि 1-56 बजे तक रहेगा फिर वृश्चिक राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 12-42 बजे से 2-15 बजे तक रहेगा- आज बुधवार को उतर दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त नहीं रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-30 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-54 बजे होगा-
मेष- आपके लिए आज का दिन अच्छा है धीमे धीमे काम को गति प्रदान करे | आज प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी और अगर विवाहित है तो जीवनसाथी का मनचाहा साथ सहयोग मिलने से खुशियों में बढ़ोतरी होगी | पैसे को देखकर सोचकर खर्च करे |
वृषभ- आपके लिए दिन साधारण है सोचने विचारने में सपने देखने में बीतने की उम्मीद है | आज आप कोई नया काम न करे और जो पुराने चल रहे है उसी को ध्यान से करे | दवायों आदि पर खर्च बढ़ सकता है | आज किसी की बातो में न आये |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आज आपके परिवार का माहोल बहुत खुशनुमा और स्पोर्टिंग रहेगा | परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी | कई मित्र मिलेगे | नया काम शुरू कर सकते है या यात्रा पर जाना हो तो भी जा सकते है |
कर्क- आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा | जो चल रहा है उस पर ध्यान दे अभी कोई बड़ा काम करने से पहले परिवार आदि में सलाह लेकर ही करे | वाणी पर नियंत्रण रखे और किसी से बहस आदि में न उलझे | हो सके तो कमजोर लोगो की मदद करे |
सिंह- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आज आप बहुत जोश और उत्साह में भरे रहेगे | पुराना कोई रोग होगा तो वह भी अब ठीक हो जायेगा | नए काम में रूचि रहेगी | यात्रा के प्रोग्राम भी बना सकते है | परिवार में खुशिया बढ़ेगी कोई शुभ समाचार मिलेगा |

कन्या- आपके लिए आज का दिन अच्छा बना है इसलिए आज आप थोड़े से प्रयास से भी अपने काम को बनाने में सफल हो जायेगे | इनदिनों में आपके घर पर मेहमान आ सकते है या आप किसी से मिलने को जा सकते है | घूमना फिरना खूब होगा |
तुला- आपके लिए दिन शानदार उपलब्धियों से भरा हुआ है | आज आप जिस काम में भी हाथ डालेगे उसमे सफलता मिल जाएगी | शुद्ध और अच्छा स्वादिष्ट भोजन मिलेगा साथ ही घर में कोई नयी वस्तु भी उपयोग करने का अवसर मिलेगा | अभी दो दिन आपके लिए आगे अच्छे है |
वृश्चिक- आपके लिए दिन विपरीत गौचर वाला हो गया है | सोच समझकर काम करे | लापरवाही की तो आज आपको दंड भी भुगतना पड़ेगा | मित्रो का साथ समय पर नहीं मिल्लेगा | दो दिन आप पैसे आदि का व्यवहार सावधानी से करे हानि के योग बने हुए है |
धनु- आपके लिए आज का दिन शानदार है | लाभ स्थान का चंद्रमा है और गौचर भी यही कह रहा है की अब लाभदायक समय शुरू हुआ है जमकर दिल से मेहनत करे लाभ अवश्य मिलेगा | आपके लीए काम के सम्बन्ध में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी |

मकर- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आप जो काम कर रहे है अभी उसमे कुछ विस्तार के योग नजर आ रहे है इसलिए आज अगर काम बढ़ाना हो तो या नया काम शुरू करना हो तो कर सकते है | अभी दो दिन आपके लिए परिवर्तन वाले है पक्ष के है |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | सोचे समझे काम आगे बढ़ेगे लेकिन आने वाले दो दिनों में आप अपने पुराने रुके अटके काम पुनः शुरू करे तो वह भी पुरे हो जायेगे | कार्यो से लाभ और प्रशंसा मिलेगी साथ ही धन के योग भी प्रबल बने है |
मीन- आपके लिए आज का दिन विपरीत बना हुआ है | आज किसी से उलझाना नहीं और न ही किसी के काम में रुकावट बनना | धनहानि, मानहानि अथव स्वास्थ्य की परेशानी हो सकती है | अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे और सोचसमझकर काम करे |
यह भी पढ़े:April Fool मानाने की शुरुआत कब हुई थी?



