जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

309
news
जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 17 मार्च 2021 बुधवार- फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रात 11-28 बजे तक रहेगी फिर पंचमी तिथि शुरू होगी- गंडमूल संज्ञक अश्विनी नक्षत्र सुबह 7-31 बजे तक रहेगा फिर भरणी नक्षत्र शुरू होगा- इन्द्र योग सुबह 9 बजे तक रहेगा फिर वेधरती योग शुरू होगा- वनीज़ करण दिन मे 10-11 बजे तक रहेगा फिर भद्रा शुरू होगी- चंद्रमा दिनरात मेष राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 12-46 बजे से 2-17 बजे तक रहेगा- आज बुधवार को उतर दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज बुधवार को अभिजीत मुहरत नहीं रहेगा- रवियोग सुबाह 7-31 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-45 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-48 बजे होगा-

मेष– आपके लिए आज का दिन अच्छा है सभी काम आराम से बनते चले जायेगे परिवार का मह्लोल खुशनुमा ही रहेगा | सफलता के संदेस भी प्राप्त होने के योग है | बड़े काम को आज के दिन पूरा करने का प्रयास करे जल्दी ही बना लेगे | धन मिलने के योग है |
वृषभ– आपके लिए आज भी समय विपरीत ही है इसलिए सभी काम सोच समझकर करे | धन खर्च होगा लेकिन अपने परिवार पर ही खर्च होगा | किसी को झूठा आश्वासन न दे और न ही किसी के साथ कोई वादा करे नहीं तो शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है |
मिथुन– आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है काम काज में तेज़ी रहेगी और कोई बड़ा सौदा भी हाथ में आ सकता है | आपको आज अपने व्यापार व्यवसाय के विस्तार पर ध्यान देना चाहिए और कार्य करना शुरू कर देना चाहिए आगे लाभ प्राप्त हो जायेगा |
कर्क– आपके लिए आज का दिन शुभफल प्रदान करने वाला है अगर आपक आज मकान या स्थान आदि बदलना हो तो बदल सकते है | आज आपको अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से उठानी पड़ेगी | अब आगे बढ़ने के रस्ते भी आपके लिए आज खुलते हुए लगेगे |
सिंह– आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है बशर्ते आप सबके साथ मिलकर काम करे | आपको पार्टी आदि में भी शामिल होने का मौका मिल सकता है आपके विचार आज सबको पसंद आयेगे और प्रशंसा भी होंगी | आय बढ़ने के मोके है |

कन्या– आपके लिए आज का दिन विपरीत फल देने वाला दिन है हो सकता है धन मिल जाये लेकिन बाकी समय में कुछ चिंता रहेगी और कुछ आपका मन भी उदास और उखड़ा उखड़ा सा ही रहेगा | लोगो से मिलने में सावधानी रखे और झूठ न बोले |
तुला– आपके लिए आज का दिन ठीक है आप अपने कार्यस्थल पर काफी एक्टिव रहेगे और आपका ध्यान किसी विपरीत लिंगी की तरफ ज्यदा आकर्षित रहेगा | सुबह सवेरे भी घर में कुछ अच्छे पल बितेगे और मूड बहुत अच्छा रहेगा | प्रेम प्यार बढेगा |
वृश्चिक– आज का दिन आपके लिए मध्यम है अगर कोई आपको आज किसी नए काम का ऑफर दे तो स्वीकारने से पहले सोच समझ ले और किसी की सलाह भी ले ले नहीं तो आगे चलकर फस सकते है | अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे | आलस से भी बचे |
धनु– आपके लिए आज का दिन अच्छा है शांति और सकुन से भरा दिन है सुबह सवेरे ही कोई शुभ समाचार आपको मिलेगे और आगे की कार्य योजना भी अच्छे से बना सकते है | बैंक में भी आज धन जमा होने के योग है | आज किसी कार्य के लिए यात्रा कर सकते है |

मकर– आपके लिए आज का दिन ठीक ही है लेकिन आप कभी कभी बहुत जल्दबाजी भी कर जाते है या कभी कभी बहुत लेट हो जाते है आज आपको अलर्ट रहना है और जो भी काम सामने हो उसको बड़ी ही मुस्तेदी से करने से लाभ भी आपको मील जायेगा
कुम्भ– आपके लिए आज का दिन अच्छा है आपके लिए आज निश्चित ही कोई अच्छा या लाभकारी सन्देश आ सकता है | खोयी हुई वस्तु भी थोड़े से प्रयास से आपको मिल जाएगी | अपने पिता से सलाहकार के काम करने से सफलता निश्चित मिलेगी ही |
मीन– आपके लिए आज का दिन ठीक ही है सभी निजी हित के काम करने में आनंद आएगा और सफलता भी मिलेगी | पारिवारिक माहोल आपके पक्ष में और पूरा अनुकूल ही रहेगा | कुछ छोटे मौटे घरेलु काम में भी मन लगाए | धन की प्राप्ति के योग भी है |

यह भी पढ़े:कर्नाटक में कितने राजनीतिक दल है?