जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

184
news
जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 8 दिसंबर 2020 मंगलवार- मिगसर मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शाम 5-17 बजे तक रहेगी फिर नवमी तिट्ठी शुरू होगी- पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 1-48 बजे तक रहेगा फिर उतरा फाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा- प्रीति योग मध्यरात्रि 1-43 बजे तक रहेगा- कौलव करण शाम 5-17 बजे तक रहेगा- चंद्रमा सिंह राशी में शाम 7-32 बजे तक रहेगा फिर कन्या राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 3-08 बजे से 4-27 बजे तक रहेगा- अभिजित मुह्र्त्त दोपहर 12-09 बजे से 12-51 बजे तक रहेगा- आज मंगलवार को उतर दिशा में दिशाशुल रहता है- आज सूर्योदय सुबह 7-14 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 5-46 बजे होगा-

मेष– आपके लिए आज का दिन अच्छा है सफलता देने वाला है धनदायक भी है इसलिए आज आप जरुरी काम पहले करे | संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिलेगा या संतान की प्रोग्रेस की ख़ुशी मे शामिल होने का अवसर मिलेगा | निर्णय भी आपके सटीक बैठेगे |

वृषभ– आपके लिए आज का दिन सुन्दर दिन है आपकी दबी छुपी अभिलाषा को पंख लग सकते है गर परिवार साथ दे तो पूरा भी कर सकते है | मगर आज आप किसी के बिच बचाव में न पड़े और न ही किसी की गवाही आदि दे आगे मुश्किल खड़ी हो सकती है |

मिथुन– आपके लिए आज का दिन ठीक है आप खूब जोश और उत्साह में भरे रहेगे | नए काम की शुरुवात कर सकते है | मित्रो और परिवार के लोगो का साथ मिलेगा | यात्रा का प्रोग्राम भी बना सकते है | शाम को काफी संतुष्टि और ख़ुशी मिलेगी | आय भी बढ़ेगी |

कर्क– आपके लिए आज दिन ठीक है धन सम्बन्धी मामले पक्ष में सुलझेगे और कुछ धन भी मिलेगा | कुटुंब में कुछ समस्या आपसी समझ की आ सकती है लेकिन वो सब शाम होते होते समाधान में बदल जाएगी फिर भी आपका दिन खुश्मय ही बीतेगा |

सिंह– आपके लिए आज का दिन सफलता और सिद्धि प्रदान करने वाला दिन है आप आज कोई नया काम शुरू कर सकते है | कोई शुभ मांगलिक कार्य भी घर में सम्पन्न करवा सकते है या कही और शामिल हो सकते है | लम्बी दूरी की यात्रा सुखमय ही रहेगी |

कन्या– आपके लिए आज का दिन कोई विशेस उपलब्धि दायक नहीं कहा जायेगा ग्रह गौचर ही विपरीत चल रहे है इसलिए जो चल रहा है उसपर ही ध्यान दे | खर्च अधिक होने से परेशानी बढ़ेगी | स्वास्थ्य भी आज काफी प्रभावित रहेगा चिंता से चैन नहीं मिलेगा |

तुला– आज का दिन आपके लिए लाभदायक दिन है अगर आप मिर्च मसाले के व्यापर अथवा काम से जुड़े है तो फिर आज अच्छा लाभ कमायेगे और व्यापारिक सम्बन्ध भी नए बनेगे | परिवार में खुशिया बढ़ेगी चंदा और दान देने में भी अग्रणी रहेगे आप |

वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन संतोष जनक रहेगा सरलता से जो काम बने उसको पहले करे | वैसे पिछले दो तीन महीने से आपकी स्थति में रुकावट जैसा आपने महसूस किया होगा बनते कामो में भी बाधा आने से चिंता बढ़ी होगी लेकिन आज दिन लाभप्रदायी है |

धनु– आपके लिए अभी दिन अच्छा है धीरे धीरे आगे बढे और कार्य करने में पारदर्शिता रखे सभी को साथ लेकर के या विश्वास में लेकर काम करे | धार्मिक कार्यो में मन लगेगा और सामूहिक कार्य से आज आपका सम्मान बढेगा | कुछ नए काम पर विचार करे |

मकर– आपके लिए आज का दिन विपरीत ग्रह गौचर वाला दिन है काम अधिक और लाभ कम मिलेगा | स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान दे और जरुरत होने पर दवा आदि भी ले | अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे किसी को कडवी भाषा में कुछ न कहे नहीं तो अपमान हो सकता है |

कुम्भ– आपके लिए आज का दिन विशेष खुशिया प्रदायी दिन है अगर आप किसी एशोआराम की वस्तु खरीदना चाहे तो खरीद सकते है | मन चंचल रहेगा अनेक ख्याल दिल को बहलाने के लिए आते जाते रहेगे | मूड रोमांटिक बना रहेगा | मित्र मिलेगा |

मीन– आपके लिए आज का दिन ठीक तो नहीं है फिर भी नुक्सान नहीं करेगा | वैसे भी आप बहुत संभलकर काम करना पसंद करते है और आज तो आपको आलस भी सता सकता है या आराम करने का मूड रहेगा | पुराने काम करे और धन उधार न दे |

यह भी पढ़े:यूपी बोर्ड 2021 का परीक्षा कब है और उसका परीक्षा पत्र कैसा आएगा?