जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

436
news
जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

दिनांक 16 मार्च 2021 मंगलवार- फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रात 8-58 बजे तक रहेगी फिर चतुर्थी तिथि शुरू होगी- गंडमूल संज्ञक अश्विनी नक्षत्र दिनरात रहेगा- ब्रहम योग सुबह 8-15 बजे तक रहेगा फिर इन्द्र योग शुरू होगा- तैतिल करण सुबह 7-51 बजे तक रहेगा फिर गर करण शूर होगा- चंद्रमा दिनरात मेष राशि मे ही गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 3-47 बजे से 5-17 बजे तक रहेगा- आज मंगलवार को उतर दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभीजित मुहर्ट दोपहर 12-23 बजे से 1-11 बजे तक रहेगा- आज सर्वार्थ सिद्धि योग- अमृत सिद्धि योग- रवि योग दिनरात रहेगे- आज सूर्योदय सुबह 6-46 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-47 बजे होगा-

मेष– आपके लिए आज का दिन इस पुरे महीने का सबसे शुभ दिन है आज पुराणी सभी हानि की भरपाई कर लेगे और कोई शुभ काम के सम्पन्न होने के कारन परिवार में खुशिया बढ़ेगी | यात्रा का शुभ परिणाम मिलेगा | धन मिलेगा |
वृषभ– आपके लिए आजका दिन ठीक नहीं है समय पूरा विपरीत चल रहा है अगर आप किसी खास काम को शुरू करना चाहते है तो अभी दो दिन के लिए टालना ठीक रहेगा | कोई चिंता जनक समाचार मिल सकता है | आय कम और खर्च अधिक होगा |
मिथुन– आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा शुभ और लाभकारी दिन है छोटे मौटे सभी काम आसानी से बनेगे और आज कोई नया काम भी शरू कर सकते है | व्यापर व्यवसाय में तेज़ी रहेगी | यात्रा योग बने है | लाभ निरंतर मिलता चला जायेगा |
कर्क– आपके लिए आज का दिन शुभ है लाभ देने वाला भी है और खासकर के आपको किसी नए अनुभव को प्रदान करने वाला है | आपको आगे बढ़ने के अनेक अवसर मिलेगे और जिम्मेदारी के पद पर भी आप नियुक्त कए जा सकते है |
सिंह– आपके लिए आज का दिन भाग्य वर्धक है और नए काम की तलाश में है तो अब जल्दी ही पूरी भी हो जाएगी | मित्रो से धोखा मिलने का योग है | किसी धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते है | अपने निजी हित के काम बना लेंगे |

astro non 1 -

कन्या– आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है ग्रह विपरीत अवस्था के होने के कारन कुछ परेशानिया हो सकती है | किसी से बिना वजह झगडा झमेला हो सकता है | अपने को शांत रखे और आस पास के माहोल पर नज़र रखे कोई षड़यंत्र कर सकता है |
तुला– आपके लिए आज का दिन अच्छा है आप अपने व्यवहार से सबको आकर्षित कर सकते है और आप सभी के बिच में अपने आप को सिद्ध कर सकते है | आपका अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा समस्या का समाधान हो जायेगा |
वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन मिले जुले फल प्रदान करने वाला है कुछ काम तो आसानी से बन जायेगे और कुछ के लिए हैरानी परेशानी का सामना करना पड़ेगा | कुछ मित्र आपसे वादा करके भी समय पर साथ नहीं दे पायेगे इस बात का दुःख हो सकता है |
धनु– आपके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और सफलता से भरपूर ही अगर आप किसी सन्देश का इंतज़ार कर रहे है तो आज मिल जायेगा | आपको प्रतियोगिता परीक्षा में भी सफलता मिलेगी | आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है |

astro 123 -

मकर– आपके लिए आज का दिन ठीकठाक ही रहेगा कुछ मित्रो के कारन आपके रुके अटके काम बन जायेगे और अगर कोई बड़ा निर्णय करना हो तो आज और कल दो दिन रुक जाये फिर करे | अभी यात्रा पर निकलना जरुरी हो तो ही निकले |
कुम्भ– आज का दिन आपके लिए अच्छा है आप अपने आप को स्वास्थ्य और तंदरुस्त महसूस करेगे | किसी नए काम को शरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा है | आपमें खास जोश और उत्साह का संचार किसी नए बदलाव के लिए अच्छा ही रहेगा |
मीन– आपके लिए आज का दिन शुभ और धनदायक है अगर आप किसी धन के सम्बंधित काम को सुबह से शुरू करे तो शाम तक अच्छा परिणाम पा सकते है | मित्रो का घर पर आना जाना होगा और दिन अच्छा बीतेगा | यात्रा को टाले |

यह भी पढ़े:जानिए क्या है प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना?