जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

1028
news
जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 16 जनवरी 2021 शनिवार- पौष मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 7-45 बजे तक रहेगी फिर चतुर्थी तिथि शुरू होगी- शतभिषा नक्षत्र कल सुबह सूर्योदय पूर्व 6-10 बजे तक रहेगा फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा- व्यातिपात योग शाम 7-12 बजे तक रहेगा-चंद्रमा दिनरात कुम्भ राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दिन में 10-08 बजे से 11-28 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजत मुहर्त दोपहर 12-27 बजे से 1-09 बजे तक रहेगा- आज रवियोग सुबह सूर्योदय से कल सुबह सूर्योदय पूर्व 6-10 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-27 बजे होगा- सूर्यास्त शाम 6-09 बजे होगा-
पंचक दिनरात चलते रहेग- आज विनायक चतुर्थी है-

मेष– आपके लिए समय शुभ चल रहा है | इस लाभदायक समय का लाभ आप नया काम शुरू करके या फिर कही सोच समझकर इन्वेस्ट करके उठा सकते है | यतिवाणी अनुसार व्यापार व्यवसाय में तेज़ी रहेगी | मन के मुताबिक कार्य में सफलता मिलेगी और छोटी यात्रा के योग है |

वृषभ– आपके लिए समय ठीक है आप कुछ काम करना चाहे तो इस समय में मध्य सप्ताह से पहले शुरू करे ये आपके लिए पुण्योदय का समय चल रहा है जो काम करोगे उसमे सफलता ही मिलेगी लेकिन परिवार की सलाह और खुशियों को नज़र अंदाज न करे |

मिथुन– आपके लिए आज का दिन अच्छा है और अब ये पूरा सप्ताह ही आपके लिए नए अवसर लेकर आया है इसलिए पिछली बातो को भूलकर नए सिरे से अपने काम में लग जाये आगे आगे आपके रस्ते खुलते ही चले जायेगे और लाभ भी मिलता चला जायेगा |

कर्क– आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं है रह रहकर कोई न कोई बात परेशांन कर सकती है | आपका स्वास्थ्य भी संभाले और कार्य अधिकता से बचे | बिना मतलब किसी पर आरोप न लगाये | अपनी भाषा और वाणी पर संयम रखे | सच का साथ न छोड़े |

सिंह– आपके लिए आज का दिन अच्छा है आपको आपके जीवनसाथी की तरफ से खास समर्पण और सहयोग मिलेगा | आप भी अपने साथी की तारीफ किये बिना नहीं रह सकेगे | प्रेम प्यार से भरपूर दिन है इसका मज़ा तो आपको आएगा ही मनपसंद साथी भी मिलेगा |

कन्या– आपके लिए आज का दिन ठीक है आशा के अनुसार आपके कार्य आगे बढ़ेगे और लाभ का भी आश्वासन मिलेगा | लापरवाही आज आपके लिए नुकसान दायक सिद्ध हो सकती है | आपको अपने मित्रो पर विश्वास रहेगा लेकिन नए लोगो पर विश्वास न करे |

तुला– आपके लिए आज का दिन अच्छा है सोचे समझे सभी काम बनते ही चले जायेगे | आय में बढ़ोतरी होगी | आपके निर्णय भी अच्छे होंगे | आपको संतान से सम्बंधित चिंता हो तो उसका निवारण आज आपको मिल जायेगा | यात्रा पर भी आप जाना चाहें तो जाये |

वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है | बैठे बैठाए कोई समस्या आ सकती है इसलिए पुरे दिन सावधान रहे और जो भी करे वो बहुत सावधानी से और सोच समझकर करे नहीं तो आज की हानि आपको काफी दिनों तक भरपाई न हो सके ऐसी हो सकती है |

धनु– आज का दिन आपके लिए बहुत ही बेहतरीन दिन है आपके लिए आज काफी लाभ के अवसर चलकर खुद दरवाजे तक आयेगे | आपकी योग्यता और कार्यशैली की सर्वत्र प्रशंसा होगी | भाई बहन में मुलाकात और प्रेम बढेगा | आपके लिए आय की यात्रा सुखद होगी |

मकर– आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आवश्यक कार्यो में प्रगति होने के साथी ही लाभ भी मिलेगा | मित्रो का साथ रहेगा | परिवार में खुशिया बढ़ेगी | आपसी मेलजोल से काम करे | लेनदेन के मामले भी आज ही निपटा ले | धन मिलने के योग प्रबल बने हुए है |

कुम्भ– आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और शुभ दिन है आपको आज किसी नए जॉब अथवा काम की ऑफर मिल सकती है आप किसी भी काम को करोगे तो उसमे सफलता और सिद्धि अवश्य ही मिलेगी | आपको अपने अन्दर विश्वास जगाना होगा |

मीन– आज का दिन आपके लिए एकदम विपरीत ग्रह स्थति बन गई है अतः आप आज बहुत ही सावधानी से काम करे | किसी को कडवी भाषा में कुछ न कहे नहीं तो आपका ही अपमान हो सकता है | फिजूल खर्ची पर भी अब कंट्रोल रखना पड़ेगा नहीं तो धन की कमी रहने वाली है और परेशानी बढ़ सकती है |

यह भी पढ़े:भोलेनाथ का ध्यान कैसे लगाएं?