जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
आज दिनांक 12 दिसंबर 2020 शनिवार- मिगसर मास कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि मध्यरात्रि 3-52 बजे तक रहेगी फिर चतुर्दशी तिथि शुरू होगी- विशाखा नक्षत्र मध्यरात्रि बाद…
आज दिनांक 12 दिसंबर 2020 शनिवार- मिगसर मास कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि मध्यरात्रि 3-52 बजे तक रहेगी फिर चतुर्दशी तिथि शुरू होगी- विशाखा नक्षत्र मध्यरात्रि बाद 4-05 बजे तक रहेगा फिर अनुराधा नक्षत्र शुरू होगा- अतिगंड योग दोपहर 12-07 बजे तक रहेगा फिर सुकर्मा योग शुरू होगा- गर करण शाम 5-27 बजे तक रहेगा- फिर वणिज करण शुरू होगा- चंद्रमा तुला राशी में रात 10-41 बजे तक रहेगा फिर वृश्चिक राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दिन में 9-54 बजे से 11-13 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-11 बजे से 12-53 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-16 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 5-47 बजे होगा-
मेष- आपके लिए आज का दिन सुनहरे सपने देखने बुनने और भोगने का है | आज आपके लिए प्रेम प्यार बढाने वाला दिन है अपने प्यार का इजहार करने का दन है | विव्हाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका भी मिलेगा | नए सम्बन्ध बनेगे |
वृषभ-आपके लिए आज एक मध्यम दिन है | यतिवाणी के अनुसार आज आप अपने चल रहे काम पर ही ध्यान दे, नया काम करना अभी अच्छा नहीं है और आज आप आँख बंद करेक कोई काम न करे किसी और के भरोसे भी काम न करे नहीं तो आपको हानि हो सकती है |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन कई मायनों में शुभता का संकेत दे रहा है | कई लोग आज आपसे प्रभिव्त हो सकते है | यतिवाणी के अनुसार आज आप कोई मनोरंजन के या सभा आदि में शामिल हो सकते है | निर्माण कार्य में भी आपकी भूमिका हो सकती है | यात्रा के योग भी बने हुए है |
कर्क- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | यतिवाणी के नुसार आज आप सिर्फ अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे किसी को कडवी भाषा में कुछ न कहे नहीं तो आपका अपमान हो सकता है | बाकी सभी कामो में सफलता और सिद्धि मिल जाएगी | बड़ा काम आज न करे जो चल रहा है उसपर ही ध्यान दे |

सिंह- आपके लिए आज का दिन शुभ है | यतिवाणी के अनुसार आपका आज अनेक लोगो से सम्पर्क बढेगा | आपके विचारों को सम्मान मिलेगा | प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी | यात्रा के योग बने हुए है | परिवार में खुशिया बढ़ेगी और आज आप अपना काम थोडा विस्तृत कर सकते है |
कन्या- आपके लिए दिन अच्छा है | यतिवाणी के अनुसार आज आपको कार्यो में सफलता भी मिलेगी और धन मिलेगा | परिवार के लिए शुभ दिन है | मेहमानों का आगमन होगा | आज लम्बी यात्रा को टालना ठीक रहेगा | नया काम अमावश्या के बाद ही करे | मित्र का साथ मिल जायेगा |
तुला- आपके लिए दिन शानदार सफलता से भरपूर है आपके लिए आज कोई नया आर्थिक पैकेज लाभ का मिलने की पूरी सम्भावना है | यतिवाणी के अनुसार आज आपके सभी काम समय पर पुरे हो जायेगे और दिन बहुत अच्छा हंसी ख़ुशी और उत्साह से बीतेगा | शुभ मुहर्त में यात्रा करे |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन विपरीत है | यतिवाणी के अनुसार आज आपके लिए खर्चीला दिन है इसलिए आज आप कोई अनावश्यक खर्च न करे और न ही किसी को उधार न दे | आज आपको धन की कुछ चिंता हो सकती है और धन का मेनेजमेंट सही ढंग से करे |

धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ और लाभदायक है | आपके व्यापार और व्यवसाय में तेज़ी रहेगी और आपके काम आगे से आगे काम बनेगे आप नए विचारों के साथ आज काफी जोश में रहेगे और शाम तक आपको धन का लाभ भी होगा | मित्रो का साथ मलेगा |
मकर- आपके लिए आज का दिन विकास और प्रगति के रस्ते पर आपके लिए नए मार्ग बनाने वाला होगा | यतिवाणी के अनुसार आज आपको अपने कार्य और कार्य प्रद्धति पर विचार और मंथन करे और आगे बढ़ने के या अपने कार्य विस्तार पर काम शुरू करे तो जल्दी आपको लाभ होगा |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है भाग्य भी आपका साथ दे रहा है अनेक कार्यो के पूर्ण करने के लिए आज का दिन अच्छा है | आज आप अपने पुराने रुके अटके काम पुनः शुरू करे यतिवाणी के अनुसार जल्दी ही पुरे हो जायेगे निजी हित के काम में भी सफलता मिल जाएगी |
मीन- आपके लिए दिन विपरीत है आठवा चंद्रमा शुभ नहीं माना जाता है | अतः आप आज कोई विशेष जोखिम का काम न करे दूरी बनाकर रखे और किसी दो पक्षों में बिचोलिए का रोल न करे | यतिवाणी के अनुसार स्वास्थ्य के प्रति भी आज लापरवाही न बरते |
यह भी पढ़े:क्या है हिस्टीरिया और उसके लक्षण?



