मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 10 अप्रेल 2021 शनिवार- चैत्र मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि कल सुबह सूर्योदय पूर्व 6-03 बजे तक रहेगी फिर अमावश्या शुरू होगी- पूर्वभाद्रपद नक्षत्र…

जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 10 अप्रेल 2021 शनिवार- चैत्र मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि कल सुबह सूर्योदय पूर्व 6-03 बजे तक रहेगी फिर अमावश्या शुरू होगी- पूर्वभाद्रपद नक्षत्र सुबह 6-46 बजे तक रहेगा फिर उतराभद्रपद नक्षत्र शुरू होगा- ब्रहम योग दोपहर 1-35 बजे तक रहेगा फिर इन्द्र योग शुरू होगा- भद्रा शाम 5-12 बजे तक रहेगी- चंद्रमा दिनरात मीन राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल सुबह 9-30 बजे से 11-04 बजे तक रहेगा- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-14 बजे से 1-05 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-20 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-59 बजे होगा- पंचक दिनरात चलते रहेगे-

मेष- आपके लिए आज थोडा सुस्ती से भरा दिन रहेगा | बिना किसी कारन के मन में कोई भय जैसा वातावरण रहेगा या स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस करेगे | आर्थिक पक्ष भी आज कमजोरी ही दर्शा रहा है | लेकिन आगे समय में शाम के बाद सुधार होने वाला है |

विज्ञापन

वृषभ- आपके लिए आज का दिन संतुलन की द्रष्टि से ठीक है आपके बुधिचातुर्य से अनेक काम आसानी से बना लेंगे | अपने लोगो का साथ और मदद मिलेगी | यात्रा का सफ़र अच्छा और शुभफल देने वाला रहेगा | आर्थिक स्थति में कुछ सुधार जरुर होने वाला है |

मिथुन- आपके लिए आज का दिन अच्छे अच्छे विचारो से भरपूर और रचनात्मक कार्य करने के लिए अच्छा है | नए कारोबार में या पद ग्रहण करना आज अच्छा रहेगा | भूमि भवन का सुख बढेगा | कोई नया साथी आपके लिए उन्नति के द्वार खोलने वाला होगा |

कर्क- आपके लिए आज का दिन भाग्यवर्धक दिन है | सोचने और समझने के बाद आपको अपने कार्य करने की शैली में कुछ बदलाव करने की इच्छा होगी और वो आप करने ही वाले है | धार्मिक दिन है | शुभ दिन है | रुके अटके काम पुनः शुरू करे तो लाभ |

सिंह- आपके लिए आज का दिन अच्छा तो नहीं कहा जायेगा लेकिन फिर भी इतना बुरा भी नहीं है लेकिन कहते है न की सावधानी हटी और दुर्घटना घटी | किसी अनजान व्यक्ति पर आप भरोसा न करे | अपने निजी हित के कार्य में किसी को साथ न मिलाए न जोड़े |

10 37 438854187rashifal 3

कन्या- आपके लिए आज का दिन प्रेम प्यार से भरपूर दिन है आपको आज अपने साथी से भरपूर प्यार और समर्पण मिलेगा | जो लोग विवाह के योग्य है गर बात चलाए तो आगे जल्दी बात बन जाने के योग है | सभी काम आप आराम से करेगे |

तुला- आज आपका दिन निश्चित रूप से कर्म प्रधान दिन है इसलिए आज आप खूब मेहनत करे और अपने कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासों में कमी न आने दे | आपके मित्र आदि शायद समय पर साथ न दे | अपने मन की बात पहले किसी के सामने उजागर न करे |

वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा और सफतला प्रदान करने वाला है | निजी हित के कार्यो में सफलता मिलने से जोश बढ़ता जायेगा और नए काम में भी हाथ डालने से संकोच न करे | शुभ समाचार का आगमन होगा | आवश्यक धन मिलने के योग है |

धनु- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है | चुप और शांति से काम करते रहे | किसी से ज्यादा आगे बढ़ बढ़कर अपने मन की गुप्त न कहे | वाहन सुख का योग बन गया है अगर अब लेने की सोच रहे है तो मिल जायेगा | वाणी पर कंट्रोल रखना जरुरी है |

horoscope 2018043014555493 650x

मकर- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | भाई बहनों का प्रेम बढ़ने वाला काम होगा मिलन होगा और साथ में कही कोई प्रोग्राम आदि में भी जा सकते हो | मन में थोड़ी देर के लिए कोई बैचेनी बढाने वाली बात सामने आ सकती है लेकिन वो सब अफवाह जैसी होगी |

कुम्भ- आपके लिए आज काफी महत्वपूर्ण दिन है | लाभ के लिए कई अवसर आपके द्वार पर आयेगे | घर में रोनक रहेगी मित्रो से मिलन होगा कुछ बड़े लोग भी मिलेगे | घर के कार्यो में टाइम बीतेगा | यात्रा को टालना ठीक रहेगा | आज लक्ष्य अपना स्पष्ट रखे |

मीन- आपके लिए आज का दिन सुन्दर और सरलता से भरपूर है जो चल रहा है उसको आपको आगे बढाते रहना है | समय के साथ लाभ मिलता रैह्गा | धार्मिक कार्य सम्पन्न करवा सकते है | बड़े कोंट्रेक्त या काम करने के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा |

यह भी पढ़े:भारतीय संविधान के अनुसार राजनीति सेवा है या नौकरी ?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →