जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
आज दिनांक 13 मार्च 2021 शनिवार- फाल्गुन मास की अमावशया दोपहर 3-50 बजे तक रहेगी फिर शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी- पूर्वभाद्रपद नक्षत्र मध्यरात्रि 12-22…
आज दिनांक 13 मार्च 2021 शनिवार- फाल्गुन मास की अमावशया दोपहर 3-50 बजे तक रहेगी फिर शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी- पूर्वभाद्रपद नक्षत्र मध्यरात्रि 12-22 बजे तक रहेगा फिर उतराभाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा इस प्रकार से पंचक दिनरात रहेगे- साध्य योग सुबह 7-55 बजे तक रहेगा फिर शुभ योग शुरू होगा- नाग करण दोपहर 3-50 बजे तक रहेगा फिर किस्तुघ्न करण शुरू होगा- चंद्रमा कुम्भ राशि मे शाम 5-57 बजे तक रहेगा फिर मीन राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल सुबह 9-48 बजे से 11-18 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहरत दोपहर 12-24 बजे से 1-12 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-49 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-46 बजे होगा-
मेष- आज का दिन आपके लिए थोडा परिश्रम करने से लाभ प्राप्त हो जायेगा | नए मित्र बनेगे | यतिवाणी के अनुसार व्यापार व्यवसाय में तेज़ी और उन्नति के योग है इसलिए आज आप कोई नया काम भी कर सकते है | व्यापारिक यात्राए शुभफल देने वाली भी होगी | धन मिलेगा |
वृषभ- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन अगर आप स्थान परिवर्तन के बारे में चिंतित थे तो आज इस समस्या या चिंता का निवारण भी हो जायेगा जल्दी ही आपका स्थान परिवर्तन होने के संकेत मिल रहे है | पिता की सेहत का ध्यान रखे आशीर्वाद ले |
मिथुन- आज का दिन आपके लिए शुभ और अच्छा ही है समय पर काम बनते चले जायेगे और आपके मित्र आदि भी साथ देंगे | यतिवाणी के अनुसार परिवार में भी खुशियों का माहोल रहेगा | धीरे धीरे आर्थिक स्थति में भी सुधार हो जायेगा | आपका मन धार्मिक कार्यो में लगेगा |
कर्क- आज का दिन आपके लिए अच्छा या शुभ नहीं है कुछ कारण से आपको छोटी मोती परेशानी का सामना करना पड़ सकता है यतिवाणी के अनुसार बस सावधानी रखे सब कुछ अच्छा होगा | स्वास्थ्य का ध्यान रखे और बाहरी खाने पिने से परहेज करे | बहस करने से बचे |
सिंह- आपके लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा दिन है कोई गिफ्ट मिले या कोई मन पसंद वस्तु आप ख़रीदे ऐसे योग बने हुए है | जीवनसाथी के साथ भी आपके अच्छे समय का घोतक है आज का दिन | साझेदारी के काम से लाभ मिलेगा | आवक भी होगी |

कन्या- आज का दिन आपके लिए ठीक है वैसे तो आप बहुत चौकन्ने ही रहते है लेकिन आज थोडा ज्यादा ही सावधान रहे और यतिवाणी के अनुसार अपने काम को करे | शत्रु आपको हानि पहुचाने का प्रयास कर सकता है मगर सफलता नही मिलेगी |.नए काम से अभी लाभ नहीं होगा |
तुला- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है और धनलाभ भी मिले ऐसा है लेकिन आपको आज सबसे पहले निजी हित के कार्य करने में ही सफलता मिलेगी | घरमे संतान सम्बन्धी कोई शुभ सुचना मिल सकती है | आज लम्बी दूरी की यात्रा भी कर सकते है |
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मध्यम है अभी कोई नया काम नहीं करना है और न ही कोई बड़ा सौदा करना है अगर करना ही पड़े तो किसी और से भी इस विषय में सलाह करे या बिच में रखकर सौदा करे | किसी की गवाही आदि देने से भी बचे ठीक रहेगा |
धनु- आज का दिन आपके लिए अच्छा है हालाँकि आपके अपने लोग ही आपका विरोध करेगे लेकिन सफलता से आप अब ज्यादा दूर नहीं रहने वाले है | यतिवाणी के अनुसार आप का जोश और उत्साह अब बढेगा और जल्दी ही आपके पुराने रुके अटके काम पुरे होने शुरू होंगे |

मकर- आज का दिन आपके लिए अच्छा है शुभ है और लाभदायक दिन है अगर आप किसी बिजनेस को शरू करना चाहते है तो आज कर सकते है | आज के दिन आप काफी एनर्जी से भरपूर रहेगे और सभी काम आसानी से पूरा भी कर लेंगे | धन भी मिलेगा |
कुम्भ- आप के लिए आज का दिन ठीक है अच्छा बीतेगा | चंद्रमा की अनुकूलता का फल मिलता चला जायेगा बस अपने लाइफ पार्टनर के साथ कोई दिक्कत खड़ी न हो जाये इस बात का ध्यान रखना | शुभ समाचार भी मिलेगे और काम भी बना लेगे | धन योग है |
मीन-आज का दिन आपके लिए पक्ष का नहीं है | खर्च स्थान का चंद्रमा थोडा तो कुछ चिंता पैदा करवाता है इसलिए सावधान होकर काम करे | यतिवाणी के अनुसार खरीददारी करते समय आप सावधान रहे नहीं तो कोई ठगी के शिकार हो सकते है पैसा बचाए तो कल काम आएगा |
यह भी पढ़े:भगवान गणेश के पुत्र का क्या नाम है ?



