मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 7 दिसंबर 2020 सोमवार- मिगसर मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 6-47 बज तक रहेगी फिर अष्टमी तिथि शुरू होगी- गंडमूल संज्ञक मघा नक्षत्र दोपहर 2-33 बजे तक…

जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 7 दिसंबर 2020 सोमवार- मिगसर मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 6-47 बज तक रहेगी फिर अष्टमी तिथि शुरू होगी- गंडमूल संज्ञक मघा नक्षत्र दोपहर 2-33 बजे तक रहेगा फिर पूर्वफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा- विष्कुम्भ नामक योग मध्यरात्रि के बाद अगले दिन सूर्योदय के पूर्व 4-19 बजे तक रहेगा- भद्रा सुबह 7-20 बजे तक रहेगी फिर बव करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात सिंह राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल सुबह 8-32 बजे से 9-51 बजे तक रहेगा- आज सोमवार को पूर्व दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-08 बजे से 12-51 बजे तक रहेगा- रवियोग सुबह सूर्योदय से दोपहर 2-33 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-13 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 5-46 बजे होगा-
आज कालभैरव जयंती है-

मेष- राशी के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | किसी ऐसे नए काम में रूचि बढ़ेगी जो भले ही आर्थिक लाभ का न हो और सेवा या श्रम से जुडा हो, और आज किसी भी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहे है तो सफलता मिलने के पुरे पुरे योग बने है | परिवार में भी अब खुशिया बढ़ेगी |

विज्ञापन

वृषभ- राशी के लिए आज का दिन खास पक्ष के गौचर का नहीं है फिर भी काम तो आगे बढ़ते रहेगे और संघर्स के बाद ही सही मगर सफलता मिल ही जाएगी | अपने लोग काम में टांग अड़ा सकते है या आपके काम में कमी निकालकर आपको हतोसाहित कर ने का काम भी कर सकते है |

मिथुन- राशी के लिए दिन अच्छा है पक्ष के गौचर होने का पूरा लाभ आज मिलेगा और आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने में सहयोग मिलेगा साथ ही दोस्तों या परिवार से भी आज साथ और सहयोग मिलने से काम बनाने में आसनी रहेगी | सरकार से सम्बंधित काम होगा तो आज बन जायेगा |

कर्क- राशी के लिए दिन संभलकर बिताने का है ज्यादा जोश या अति उत्साह हानिकारक हो सकता है | परिवार, रिश्तेदार और सम्बंधियो तालमेल बैठकर चलने में कठिनाई आने के योग है | धन सम्बन्धी कार्य कुछ रुक सके है | आज सामान्य तरह से रोजाना की तरह काम करते रहे |

rashifal 1

सिंह- राशी क लिए आज का दिन शुभ गौचर से भरपूर है | आपके काम में निखार आएगा आपका वर्चस्व भी बढेगा | शुभ सन्देश मिलने से पुरे परिवार में खुशियों का संचार होगा | निजी हित के काम आसानी से बनेगे | नया काम लाभदायक सिद्ध होगा | उच्च स्तरीय लोगो से सम्पर्क बढ़ेगा |

कन्या- राशी के लिए दिन अच्छा नहीं है | आप पर काम का बोझ बढेगा और समय पर अगर काम पूरा करने का भी दबाव बनेगा | लोन या उधारी लेने से आज बचना पड़ेगा वर्ना वापस चुकाने में दिक्कत आएगी | परिवार का माहोल भी तनाव युक्त और धन सम्बन्धी चिंता में डूबा रहे ऐसा लगता है |

तुला- राशी के लिए दिन शुभ है और कही न कही आज आप अपनी बात मनवाने के लिए किसी पर दबाव बनाने में सफल हो जायेगे | व्यापारिक और आर्थिक स्थति मजबूत और आपके पक्ष की बनी रहेगी | कही न कही आज आप के सामने कोई लाभदायक सौदा आने का संकेत भी मिल रहा है

वृश्चिक- राशी के लिए आज का दिन अच्छा है दसवे कर्म स्थान का चंद्रमा आपको बहुत सपोर्ट कर रहा है आपके सभी काम सफल होगे क़ानूनी मुद्दे आपके पक्ष में आयेगे और सरकारी काम भी आगे बढ़ेगे | किसी नए काम को आज शुरू करे जल्दी ही लाभ के साथ पूरा हो जायेगा | मित्र मिलेगे |

astrological consultancy services 500x500 1

धनु- राशी के लिए आज का दिन अच्छा है | थोडा बहुत भाग्य आपका साथ देना शुरू कर रहा है | पिछले दिनों कोई काम रुके अटके है तो अब पुनः आगे बढाए जल्दी ही पुरे हो जायेगे | धर्म के अनुसार काम करने की भावना प्रबल रहेगी | नेगेटिव विचारों के कारन लाभ का मौका निकल जायेगा

मकर- राशी के लिए आज का दिन विपरीत गौचर वाला दिन बना हुआ है हालाँकि चंद्रमा सूर्य की सिंह राशी में ही गौचर कर रहा है लेकिन आठवा होने के कारन आज सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा और चित भी अस्थिर और व्याकुल रहेगा | सावधान रहकर ही काम करे |

कुम्भ- राशी के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | सप्तम जीवनसाथी स्थान का चंद्रमा है तो मन में जोश और उमंग भरपूर रहेगा | आपका ध्यान भी विपरीत लिंगी की तरफ आकर्षित रहेगा | किसी से प्रेम प्यार करते है तो आज मुलाकात और मन की बात करने का मौका मिल जायेगा |

मीन- राशी के लिए आज का दिन मिलेजुले परिणाम देने वाला है | आप कोई नया काम या यात्रा को टाल दे तो अच्छा रहेगा | गुप्त शत्रु आपके विरोद्ध षड़यंत्र रचना करेगे और आपके काम में रुकावट पैदा करने की कोशिश करेगे | आप अपने रूटीन के काम करते रहे सफलता मिलेगी |

यह भी पढ़े:भगवान परशुराम जी ने परसे से किस देवता पर प्रहार किया और किसे खंडपरशु कहते हैं

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →