आज दिनांक 22 मार्च 2021 सोमवार- फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 9 बजे तक रहेगी फिर नवमी तिथि शुरू होगी- आर्द्रा नक्षत्र रात 9-28 बजे तक रहेगा फिर पुनर्वसु नक्षत्र शुरू होगा- सोभाग्य योग दोपहर 12-56 बजे तक रहेगा फिर शोभन योग शुरू होगा- बव करण सुबह 9 बजे तक रहेगा फिर बालव करण शुरू होगा- चंद्रमा मिथुन राशि मे दिनरात गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल सुबह 8-11 बजे से 9-42 बजे तक रहेगा- आज सोमवार को पूर्व दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-21 बजे से 1-09 बजे तक रहेगा- रवि नामक शुभ योग रात 9-28 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-40 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-50 बजे होगा-
मेष-आपके लिए आज का दिन अच्छा है | पूर्व में ही काम करने की योजना बनाकर काम करे आज सफलता निश्चित मिलेगी | यतिवाणी के अनुसार आज आपके सितारे पक्ष में होने से सरलता से काम बनेगे और आराम करने का घुमने का अवसर भी मिलेगा |
वृषभ-आपके लिए आज का दिन मस्ती भरे मूड में या काम को भी आप हलके फुल्के अंदाज में लेगे ऐसा है | यतिवाणी के अनुसार आपके घर व परिवार में कोई उत्सव जैसा माहोल रहेगा | काम की अधिकता के चलते कई लोगो से मिलना भी पड़ सकता है |
मिथुन– अच्छा और शुभ दिन है | ऐसा महसूस हो रहा है की आज आपके घर में या आपके साथ में कुछ जरुर अच्छा होने वाला है | कही बाहर से आमंत्रण आदि मिल सकता है या यतिवाणी के अनुसार आप खुद अपने तरीके से दिन को या शाम को एन्जोये जरुर करेगे |
कर्क– आपके लिए आज का दिन थोडा संभलकर चलने का है | जरा सी लापरवाही आपको धनहानि करवा सकती है | किसी के साथ पैसे का लेनदेन करते वक्त लिखा पढ़ी करवा ले | फालतू की खरीददारी से आज थोडा परहेज करे | आज का धन बचाया हुआ कल काम आएगा |
सिंह– आपके लिए आज का दिन लाभदायक है | व्यापार व्यवसाय में तेजी के साथ धनलाभ होने के प्रबल योग बने हुए है | कोई बड़ा सौदा या लाभदायक काम हाथ में आने की पूरी पूरी सम्भावना बनी हुई है | परिवार में कोई शुभ मांगलिक काम होगा या शुभ सन्देश मिलेगा |
कन्या– आपके लिए आज का दिन कुछ बदलाव करने के लिए अच्छा रहेगा अगर आपके काम में कोई लाभ नहीं या कम लाभ हो रहा है तो आज अपनी कार्यशैली को कैसे बदले की लाभ मिले इस पर चर्चा या विचार करना ठीक रहेगा | यतिवाणी के अनुसार आज लाभ का दिन है |
तुला– आज का दिन आपके लिए अच्छा है मानसिक तनाव से मुक्ति का दिन है | यतिवाणी के अनुसार आपके लिए अभी समय अच्छा शुरू हुआ है इसलिए आप अपने में भरोसा करके काम करे तो आपकी मेहनत जल्दी ही रंग लाएगी और इसका असर आपके दैनिक जीवन पर दिखाई देगा |
वृश्चिक– आपके लिए अभी समय ठीक नहीं है | दैनिक जीवन की समस्याए आपको सताएगी और इसका असर आपकी सेहत पर भी हो सकता है | परिवार में भी कुछ कलेश😡 आदि बढ़ सकते है लेकिन आपको बहुत धेर्य और शांति से दिन को बताने की सलाह है |
धनु– आपके लिए आज का दिन पक्ष के गौचर के कारन अच्छा बीतेगा हालाँकि जीवन साथी के साथ कुछ मस्ती कुछ नोक जोक भी हॉग लेकिन कुल मिलकर आपके लिए जीवनसाथी का समर्पण रहेगा} साझेदारी के कार्यो में सफलता मिलेगी | पार्टी आदि में शामिल हो सकते है |
मकर– आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा जैसा आप काम करेगे वैसा आपको लाभ भी मिलेगा | यतिवाणी के अनुसार आज जो चल रहा है उस पर ही ध्यान दे | आपके स्वास्थ्य का ध्यान रखे और आमदनी बढाने के लिए कुछ विचार करे जल्दी ही आपकी इच्छानुसार काम भी बनेगे |
कुम्भ– राशि आपके लिए आज का दिन अच्छा ही रहेगा हालांकी आज आपको मानसिक राहत के चलते छोटे मोटे काम भी आप आसानी से बना लेंगे | संतान से सम्बन्ध में शुभ समाचार मिलेगे | यतिवन के अनुसार आपके यात्रा का का योग है और आर्थिक लाभ के योग भी प्रबल है |
मीन– आपके लिए आज का दिन ठीक है | चौथा चंद्रमा सुख सुविधा का विस्तार करता है और नयी नयी वस्तुओ का उपयोग करवाता है | आज आपके पुराने साथी मिलेगे और किसी खास काम के पूरा हो जाने की ख़ुशी भी मिलेगी लेकिन निर्णय ले तो कोई सोच समझकर सलाह से ले |
यह भी पढ़े:भगवान शिव शंकर के पोते का क्या नाम था ?