जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
आज दिनांक 15 जनवरी 2021 शुक्रवार- पौष मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 8-04 बजे तक रहेगी फिर तृतीया तिथि शुरू होगी- धनिष्ठा नक्षत्र कल सुबह सूर्योदय के…
आज दिनांक 15 जनवरी 2021 शुक्रवार- पौष मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 8-04 बजे तक रहेगी फिर तृतीया तिथि शुरू होगी- धनिष्ठा नक्षत्र कल सुबह सूर्योदय के पहले 5-17 बजे तक रहेगा फिर शतभिषा नक्षत्र शुरू होगा- साथ ही पंचक भी शुरू हो जायेगे- सिद्धि योग रात 8-23 बजे तक रहेगा फिर व्यातिपात शुरू होगा- कौलव करण सुबह 8-04 बजे तक रहेगा फिर तैतिल करण शुरू होगा- चंद्रमा मकर राशी में शाम 5-06 बजे तक रहेगा फिर कुम्भ राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दिन में 11-27 बजे से 12-48 बजे तक रहेगा- आज शुक्रवार को पश्चिम दिशामे दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-26 बजे से 1-09 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-27 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-08 बजे होगा-
मेष- आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कल अगर कोई काम में कमी रही है तो आज उसको सुधार सकते है | यतिवानी के अनुसार आज आपको पुराने कार्यो का लाभ मिलेगा | नए कार्य का मार्ग तो प्रशस्त होगा | पिता की सलाह आज बहुत काम आएगी | नयी जगह देखने को मिलेगी |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | विश्वास के साथ आगे बढे तो आज काफी कुछ हासिल कर सकते है और बराबर लाभ की और अग्रसर होते हुए आज दिखाई दे रहे है | यतिवाणी के अनुसार आज आपकी पर्सनाल्टी में काफी बदलाव देखेगा और लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन साधारण रहेगा किसी अन्य काम में व्यस्तता बढ़ेगी जो थोड़ी देर का ही होगा | विरोधी आप पर अपना शिकंजा कसने की कोशिस कर सकते है | यतिवाणी के अनुसार आज आप बस अपने काम में ही व्यस्त रहे अपने आप ही लाभ मिल जायेगा |
कर्क- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है वैसे भी आप हर स्थति को झेल चुके है तो अब कोई छोटी मोटी बात आपको परेशान नहीं कर सकती है | यतिवाणी के अनुसार आज आपको पारिवारिक साथ और सहयोग अपने जीवनसाथी से मिलेगा | आय भी बढ़ेगी |

सिंह- आपके लिए आज का दिन विशेष तो नहीं मगर लाभ के मामले में कम भी नहीं दिख रहा है यतिवाणी के अनुसार आज आप अपने दिमाग से जो भी करेगे वह जरुर लाभदायक सिद्ध होगा | नया इन्वेस्ट अभी न करे और जुए, सट्टे या लौटरी आदि से दूर रहे |
कन्या- आपके लिए दिन बेहतरीन से बेहतरीन है अगर आज के दिन को आप भुनवा सको तो कोई कसर बाकी मत छोड़ना यतिवाणी के अनुसार आज आप किसी भी कार्य को पूरी लग्न और तन्मयता से करे जल्दी आपको उसका शुभफल प्राप्त हो जायेगा | आर्थिक लाभ भी होगा |
तुला- आपके लिए दिन अच्छा तो नहीं लेकिन इतना बुरा भी नहीं है सिर्फ आपको कम बोलना है और अपने काम से काम रखना है | दुसरो के काम में दखलंदाजी न करे और न ही अपने काम में किसी को दखल देने दे | धार्मिक कार्य में रूचि कम रहेगी मगर खर्चा भी स्थिर कार्य में होगा |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन तो काफी अच्छा बना है खासकर यदि आज कोई बौद्धिक काम करना पड़ा तो जरुर सफलता ही मिलेगी | यतिवाणी के अनुसार आपको यात्रा करना पड़ सकता है और किसी बड़े आदरणीय व्यक्ति से भी आपकी मुलाकात हो सकती है |

धनु- आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा लेकिन लाभ के अवसर आपके द्वार पर आयेगे आपको समझना और उस स्थति का लाभ कैसे उठाया जा सकता है यह आपके विवेक पर ही निर्भर करेगा | यतिवाणी के अनुसार अति किसी भी चीज़ की बुरी होती है आप मर्यादित कार्य करे लाभ मिलेगा |
मकर- आपके लिए दिन सफलता और लाभदायक वाला है | सभी कार्यो में सफलता मिलेगी अभी अच्छा समय चल रहा है इसलिए जो काम जरुरी हो वह पहले करे और अगर नजदीक दूर जाकर भी काम करना पड़े तो बिना हिचक के करे | भाई बहनों से नजदीकिय और सहयोग बढेगा |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा ही रहने की उम्मीद कर रहा हु लेकिन चंद्रमा थोडा सा विपरीत है इसलिए हो सकता है की आपकी गलती से ही कोई काम उलझे तो उलझे वर्ना बाकी दिन साधारण ही दिखाए दे रहा है | आर्थिक स्थति जरुर चिंता बढाने वाली लग रही है |
मीन- आपके लिए आज का दिन चौतरफा लाभ वाला है | पुराने मित्रो से मुलाक़ात होगी और यतिवाणी के अनुसार छोटी मोटी कोई पार्टी आदि में शामिल होने का भी प्रोग्राम बना सकते है | व्यापरिक स्थति मजबूत होगी | लौटरी या और कही से अचानक धन भी मिल सकता है |



