जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
मेषआज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके परिवार में सुख और शांति बढ़ेगी और आपको अपने घर में सुख मिलेगा।
मेष
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके परिवार में सुख और शांति बढ़ेगी और आपको अपने घर में सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा और आप आज के दिन को काफी प्रोडक्टिव बनाएंगे। आज के दिन को काफी संतुलित रखेंगे और अपने परिवार पर भी पूरा ध्यान देंगे।
वृष
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। काम के सिलसिले में आप ज्यादा मेहनत और फोकस करके काम करेंगे जिससे आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी कार्यकुशलता सिद्ध होगी। मनपसंद काम को आज जी भर के करने का मन करेगा और उसमें सफलता मिलेगी।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहने वाला है। परिवार में सुख शांति रहेगी। आप अपनी बातों से लोगों का दिल जीतेंगे। संगीत में हाथ आजमा सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे।
कर्क
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। प्रेम पूर्वक संतान से व्यवहार करेंगे।

सिंह
आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। रिस्क लेने की प्रवृत्ति जागेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं लेकिन उसमें नुकसान अधिक होगा, इसलिए सावधानी बरतें। मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। थकान का अनुभव होगा। कमजोरी महसूस होगी।
कन्या
आज का दिन आपके लिए थोड़ा नाजुक रहेगा लेकिन आपका मन खुश रहेगा, जिससे कई काम बनेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कोई समस्या है तो वह भी साथ मिल बैठकर दूर हो जाएगी। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।
तुला
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के लोगों का सपोर्ट रहेगा और परिवार के लोगों में अच्छा तालमेल होगा। आपको सुख मिलेगा। किसी नए कार्य का विचार कर सकते हैं। घर की साफ सफाई पर ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में भी अनुकूल स्थितियां रहेंगी। आपका ट्रांसफर होने के योग बन सकते हैं।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। भाग्य का सितारा बुलंद होने से काम बनेंगे। लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं चलेंगी। कामों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। इनकम बढ़ेगी। अनियमित खानपान की वजह से शरीर दिक्कत महसूस कर सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें।

धनु
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा। इसकी वजह से दांपत्य जीवन में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल के लोगों से आपके संबंधों पर कुछ गलत असर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें।
मकर
आज का दिन आपके लिए रहेगा। आपको अपने मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। जरूरी खर्च करेंगे। व्यर्थ के खर्चों से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन में खुशनुमा पल आएंगे। आपका प्रिय आपका साथ देगा और एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और आपके काम में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके रिश्ते को खराब कर सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों को संतान से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी तनाव कम होगा। अपने शरीर का ध्यान रखें और बीमार पड़ने से बचें।
यह भी पढ़े:जानिए नितीश कुमार के बेटे का नाम और वो क्या करते हैं?



