जानिए नितीश कुमार के बेटे का नाम और वो क्या करते हैं?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का परिवार हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रहा है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का परिवार हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रहा है. नीतीश कुमार की एकलौती संतान उनके बेटे निशांत कुमार के बारे में भी आमजन बेहद कम ही जानते हैं. इसके अलावा नीतीश के भाई, बहन और पत्नी के बारे में भी लोगों को कम ही मालूमात है. नीतीश भले ही बिहार और देश के बड़े राजनेता हैं, लेकिन उनका परिवार राजनीति से कोसों दूर रहा है.
सीएम नीतीश कुमार के इकलौते संतान निशांत कुमार हैं, जिनका जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था। वो शादीशुदा हैं। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान-मेसरा से इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। लेकिन, अपने पिता के साथ एक अणे मार्ग में ही रहते हैं।

नीतीश कुमार ने मंजू कुमारी सिन्हा से 22 फरवरी 1973 को शादी की थी. मंजू कुमारी सिन्हा सरकारी स्कूल में टीचर थीं. नीतीश और मंजू का एक बेटा है निशांत कुमार, जो कि एक इंजीनिर हैं. मुख्यमंत्री का बेटा होने के बावजूद निशांत को कम ही लोग जानते हैं. निशांत ने बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले निशांत का दिल राजनीति में नहीं लगता.
यही वजह है कि वो राजनीतिक सभाओं या राजनैतिक कार्यक्रमों में कभी भी पिता नीतीश कुमार के साथ नज़र नहीं आते. निशांत खुद भी इस बात का एलान कर चुके हैं कि वो कभी भी अपने पिता की तरह राजनीति में नहीं आएंगे.अपनी रुचि और समझ का हवाला दिया निशांत ने कहा कि ना तो उन्हें राजनीति में किसी प्रकार की रुचि है ना ही समझ. इस वजह से वह इस क्षेत्र में नहीं आना चाहते हैं.

दरअसल निशांत का झुकाव आध्यात्म की तरफ है और वो कह चुके हैं कि वो उसी राह पर अपनी ज़िंदगी गुज़ारेंगे. लेकिन जब भी मौका मिला निशांत ने अपने पिता की राजनीति की तारीफ की. आखिरी बार मीडिया में 2019 के लोकसभा चुनाव में वोट डालने के बाद भी निशांत ने अपने पिता की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि जनता उन्हें उनके काम की वजह से जिताती हैं.
परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति का बोलबाला है। कई नेताओं की दूसरी-तीसरी पीढ़ी विरासत को आगे बढ़ा रही है पर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीती से दूरी यह दर्शाती है की नितीश कुमार ने परिवारवाद को आगे नहीं बढ़ाया।



