गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 2 अप्रेल 2021 शुक्रवार- चैत्र मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सुबह 8-15 तक रहेगी फिर षष्ठी तिथि शुरू होगी जो अगले दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व 5-58 बजे तक…

जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 2 अप्रेल 2021 शुक्रवार- चैत्र मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सुबह 8-15 तक रहेगी फिर षष्ठी तिथि शुरू होगी जो अगले दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व 5-58 बजे तक रहेगी फिर सप्तमी तिथि शुरू होगी- गंडमूल सज्ञक ज्येष्ठा नक्षत्र मध्यरात्रि 3-44 बजे तक रहेगा फिर मूल नक्षत्र शुरू होगा- व्यतिपात योग रात 11-41 बजे तक रहेगा- तैतिल करण सुबह 8-15 बजे तक रहेगा फिर गर करण शुरू होगा- चंद्रमा वृश्चिक राशि मे मध्यरात्रि 3-44 बजे तक रहेगा फिर धनु राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकल दिन मे 11-08 बजे से 12-42 बजे तक रहेगा- आज शुक्रवार को पश्चिम दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-17 बजे से 1-07 बजे तक रहेगा- सूर्योदय सुबह 6-28 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-55 बजे होगा-

मेष- आपके लिए तो दिन बहुत ही अच्छा हो गया है हालाँकि आज आपको परेशानियों को भूलकर आगे बढ़ना पड़ेगा | आपका विरोध करने वाले भी आज तो किसी बात पर आपकी प्रशंसा ही करते पाए जायेगे |पुराने रुके अटके काम को फिर से शुरू कर सकते है | कोई धार्मिक कार्य करने का अवसर मिलेगा | अपनी बातो को सबको मनाने के लिए भी दिन अच्छा है |

विज्ञापन

वृषभ- आपके लिए अब समय थोडा मुश्किलों से भरा रहेगा | एक तो आठवा चंद्रमा जो की अनावश्यक और अच्चानक ही कोई चिंता का कारण बना देता है | आज चौट लगने या किसी के साथ कलह होने का संकेत मिल रहा है तो आज आप शांति से सभी परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करे | मन में कोई अज्ञात भय भी बना रहेगा | इसलिए सावधानी से काम करे |

मिथुन- आपके लिए दिन बहुत ही अच्छा है सांझा भाव से किये गए कामो में सफलता मिलेगी | प्रेम प्यार और रोमांस के मामलो में भी सफलता मिलेगी | अनैतिक संबंधो को आगे बढ़ाना आपके लिए आगे बहुत मुश्किल खड़ा करने वाला होगा |अगर आप विवाहित है तो आज जीवनसाथी के साथ अच्छा और खुशियों से भरा समय बीतेगा | घुमने भी कही जा सकते है |

कर्क- आपके लिए समय अच्छा है काम में मन लगाओ तो आपके लिए अच्छा रहेगा क्युकी पिछले काफी दिनों से शायद आप कुछ परेशानी में रहे होंगे और अब आपको कुछ रास्ता दिखाई देगा | अपने बलबूते पर किये गए काम का परिणाम सुखद मिलेगा, जितने भी लोग आपके विरोध में थे वो कुछ ज्यादा ही मुखरित हो सकते है | शत्रु भी आज परस्त हो जायेगा |

सिंह- आपके लिए समय तो पक्ष का ही चल रहा है और खासकर के आज कोई शुभ सन्देश प्राप्त होने से आपकी खुशिया बढ़ेगी और आज संतान सम्बंधित किसी चिंता का निवारण भी मिल जायेगा धीरे धीरे आगे बढे और अगर कोई बड़ा निर्णय करना हो तो आज दिन बहुत अच्छा है |प्रतियोगिता परीक्षा में भी सफलता मिलेगी | आय भी बढ़ेगी और स्थति में सुधार हो जायेगा |

10 37 438854187rashifal 3

कन्या- आपके लिए दिन अच्छा ही है बस आज आप अपनी वाणी पर कंट्रोल करे नहीं तो आज आपका अपमान आपके ही लोग कर सकते है खासकरके घर के लोगो से आज आप अच्छे से रहे | धन के सम्बंधित कोई मामला हो तो उसको पहले निपटाने का काम करे |पारिवारिक बातो को भी कही बाहर सुलझाने के बजाय घर के लोगो के बिच ही सुलझाने का प्रयास करे |

तुला- आपके लिए दिन शानदार है अगर आज आपने आलस किया या कोई गफलत की तो फिर ऐसा समय बहुत दिन तक नहीं आएगा इसलिए आज आप अपने जरुरी काम को पहेल निपटा ले और हो सकता है की आज आपकी मुलाकात किसी बड़े व्यक्ति से हो जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो |

वृश्चिक- आपके लिए दिन अच्छा है आज आप घर की साज सजावट में रूचि लेंगे और अपने परिवार के साथ खास किसी पार्टी आदि में शामिल हो सकते है | सुबह से दोपहर तक आपके घर में भी कोई खास मेहमान आ सकते है |आय के नए रस्ते खुलेगे और आज लाभ होने की संभाना है | अगर आपके पैसे फसे हो तो आज आप किसी तीसरे व्यक्ति के मार्फ़त उघरानी का काम कर सकते है |

धनु- अपने काम को आज ही कर ले आज का काम कल पर न टाले क्युकी आज आपके लिए इस महीने का सर्वश्रेष्ट दिन है | आज आप जिस काम में भी हाथ डालोगे उसमे सफलता और सिद्धि अवश्य ही मिलेगी |नए लोगो से मिलना होगा और काम की बात भी होगी | परिवार के लोगो के साथ दिन बहुत सुखद रहेगा और शुभ समाचार भी मिलने से प्रसन्नता बढ़ेगी |

astro non 1

मकर- आपके लिए दिन थोडा कठिन हो गया है एक गलती आपको बहुत पीछे धकेल सकती है | आज आय कम और खर्च अधिक होगा और अपनी ही गलती से कोई काम बनते बनते बिगड़ सकता है या किसी से बिना वजह से ही बहस हो सकती है | अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे और किसी अनजान पर भरोसा न करे |

कुम्भ- आपके लिए दिन बहुत ही लाभदायक और शुभ बन गया है उम्मीद के अनुरूप या कुछ ज्यादा लाभ हो जाये तो कोई आश्चर्य नहीं होगा | आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते है और आज की गई यात्रा का परिणाम भी सुखद ही प्राप्त होगा | कोई नयी जिम्मेदारी का काम मिल सकता है या कोई लाभ का सौदा मिलने से ख़ुशी बढ़ जाएगी |

मीन- आज का दिन आपके लिए अच्छा है खासकर के कोई पद ग्रहण करना चाहते है तो आज कर सकते है | सामने प्रशंसा करने वाले और पीठ पीछे जलने वाले आपके सामने खुल जायेगे | बड़ी सावधानी से आज सरकारी कागजो को पढ़कर साइन करे | आपकी रीती निति की सर्वत्र प्रशंसा होगी | कार्य भी आगे से आगे बनते चले जायेगे |

यह भी पढ़े:भगवान की पूजा में इस्तेमाल होने वाले पंचामृत में कौन से पांच तत्व होते हैं?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →