Advertising
Home Breaking News Hindi जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
Advertising
<

जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

270
news
जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 19 मार्च 2021 शुक्रवार- फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि कल सुबह सूर्योदय पूर्व 4-48 बजे तक रहेगी फिर सप्तमी तिथि शुरू होगी- कृतिका नक्षत्र दोपहर 1-44 बजे तक रहेगा फिर रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा- विष्कंभ योग दिन मे 11 बजे तक रहेगा फिर प्रीति योग शुरू होगा- कौलव करण दोपहर 3-30 बजे तक रहेगा फिर तैतिल करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात वृषभ राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकल दिन मे 11-51 बजे से 12-46 बजे तक रहेगा- आज शुक्रवार को पश्चिम दिशा मे दिशशुल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-22 बजे से 1-10 बजे तक रहेगा- रवियोग दोपहर 1-44 बजे से अगले दिन सुबह सूर्योदय तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-43 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-49 बजे होगा-

मेष– आपके लिए आज का दिन अच्छा और सफलता के संकेत प्रदान कर रहा है | यतिवाणी के अनुसार आज आप छोटे मोटे जो भी काम मिले करे सब में लाभ मिलेगा | पारिवारिक माहोल आपके पक्ष में रहेगा और किसी नए मेहमान के आगमन से रोनक भी बढ़ सकती है |
वृषभ– आपके लिए बहुत बढिया समय है इस समय में आप जो भी काम करेगे उसमे सफलता और सिद्धि के साथ यश की प्राप्ति भी होगी | यात्रा का भरपूर सुख प्राप्त होगा | यतिवाणी के अनुसार आज नया काम शुरू कर सकते है और घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य संपन करवा सकते है |
मिथुन– आपके लिए आज का दिन थोडा सा विपरीत हो गया है इसलिए आज कोई नया काम शुरू न करे और न ही गैर जरुरी यात्रा करे | अविश्वास और शंका को मन में स्थान न दे | अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे | यतिवाणी के अनुसार पैसे को बचाए फालतू खर्च पर नियंत्रण रखे |
कर्क– आपके लिए आज का दिन अच्छा है | शुभ समय के चलते आपके काम आगे से आगे बनते चले जायेगे | यतिवाणी के अनुसार मानसिक तनाव में कमी आएगी और आर्थक लाभ के भी प्रबल योग बने हुए है | व्यापार व्यवसाय में तेजी रहेगी और यात्रा भी होने के योग है |
सिंह– आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा किसी नए काम की शुरवात करने में मित्रो की मदद मिलेगी और हो सकता हा कोई ऐसा काम जो पहले किया हो उसका लाभ भी आज मिल जाए | यतिवाणी के अनुसार घर या व्यापार स्थान पर कुछ फेरबदल करना आज अच्छा साबित होगा |

कन्या– आपके लिए आज का समय पक्ष का बन गया है अगर किसी से पिछले दिनों रंजिस हुई हो या विरोध बढ़ गया था तो आज वह समाप्त हो जायेगा | यतिवाणी के अनुसार आपको किसी नए काम के लिए प्रस्ताव मिल सकता है या चालू काम को ही आप बढ़ा सकते है |
तुला– आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है गौचर का लाभ पूरा नहीं मिलेगा उल्टा अगर आपने जोश और उत्साह में बिना सोचे समझे काम किया तो उसकी हानि भी आपको उठानी पद सकती है | रोजाना की दिन चर्या को ही आज चालु रखे और वाणी पर कंट्रोल रखे |
वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन अच्छा है और प्रेम प्यार में रूचि बढ़ने के साथ साथ घुमने फिरने और पार्टी आदि में शामिल होने का है | यदि आप किसी से प्रेम का प्रदर्शन अभी तक नहीं कर पाए है तो आज आप अपने दिल की बात साथी से कह सकते है | धन भी खर्च होगा |
धनु– आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं तो ज्यादा ख़राब भी नहीं है बस जो चल रहा है उस पर ध्यान देने की जरुरत है | शत्रु पक्ष थोडा हावी होकर नुक्सान पहुचाने की कोशश कर सकता है | यतिवाणी के अनुसार आज यात्रा को और नए काम को दो दिन के टालना ठीक रहेगा |

मकर– आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | कोई काम नया शुरू करने के लिए आवश्यक संसाधन मिल जायेगे | यतिवाणी के अनुसार अगर आप आज किसी प्रतियोगिता में शामिल होते है तो आपको विजय श्री प्राप्त होगी और घर परिवार में भी खुशियों भरा माहोल रहेगा |
कुम्भ– आपके लिए आज का दिन अच्छा- है मगर कुछ कुछ चिंताए भी साथ लेकर आया है इसलिए आज आप पहले चिंता बढाने वाले मसलो को शांति पूर्वक हल करे फिर पूरा दिन आपके पक्ष का बन जायेगा और यतिवाणी के अनुसार आज आपके बड़े काम भी आसानी से बन जायेगे |
मीन– आपके ले आज का दिन अच्छा है सोचे समझे काम को रणनीति के तहत ही शुरू करे जल्दी काम पुरे होंगे और लाभ भी समय पर मिल जायेगा | यतिवाणी के अनुसार आज आपके परिवार में कोई शुभ काम संपन करवा सकते है या तेयारी शुरू कर सकते है | मित्र मिलेगे |

यह भी पढ़े:भगवान शिव शंकर के पोते का क्या नाम था ?

Advertising