जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

352
news
जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 5 मार्च 2021 शुक्रवार- फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 7-54 बजे तक रहेगी फिर अष्टमी तिथि शुरू होगी- अनुराधा नक्षत्र रात 10-38 बजे तक रहेगा फिर गंडमूल संज्ञक ज्येष्ठा नक्षत्र शुरू होगा- भद्रा सुबह सूर्योदय से दिन मे 8-54 बजे तक रहेगी फिर फिर बव करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात वृश्चिक राशि मे गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दिन मे 11-22 बजे से 12-50 बजे तक रहेगा- आज शुक्रवार को पश्चिम दिशा मे दिशशुल रहता है- आज अभिजीत मूहर्त दोपहर 12-26 बजे से 1-14 बजे तक रहेगा- सर्वार्थ सिद्धि योग ओर रवियोग सुबह सूर्योदय से रात 10-38 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-58 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-42 बजे होगा-

मेष– आपके लिए आज पूर्ण रूप से विपरीत दिन है आज जो चल रहा है उसपर ही अपना ध्यान केन्द्रित रखे | शत्रु सक्रिय रहेगा | रस्ते में भी सावधानी रखे | अपने सामान की हिफाजत करे | तबियत का भी ख्याल रखे | कोई नया काम शुरू न करे | रात को नींद आने में दिक्कत रहेगी |

वृषभ– आज का दिन आपके लिए शुभ है अपने काम को पूर्ण इमानदरी से करे तो आज आपको आपके मन के मुताबिक लाभ मिलेगा | प्रेम प्यार के किस्से आगे बढाने के लिए भी अवसर मिलेगा | आपको आज किसी विपरीतलिंगी से लाभ मिलेगा | जीवनसाथी आपको सहयोग करेगा |

मिथुन– आपके लिए आज का दिन ठीक है लेकिन किसी यात्रा के लिए दिन शुभ नहीं है अगर आप किसी नए काम को भी करना चाहते है तो कुछ दिन टालना ही ठीक रहेगा | सबके साथ शांति से और मिट्ठी वाणी में बात करे | कोई नए व्यक्ति पर भरोसा करना ठीक नहीं है | धन हानि से बचे | सबका सहयोग लेकर किया गया काम सफलता प्रदान करेगा |

कर्क– आपके लिए आज का दिन थोडा चिंता कारक लग रहा है हालाँकि सभी काम आप समय पर ही पूरा करने में सफल हो जायेगे और श्रम के अनुसार ही आपको लाभ भी मिलेगा लेकिन कोई चिंता जनक परिस्थति या बात भी पैदा हो सकती है | परिवार में उन्नति के योग चल रहे है जो अच्छा है |

सिंह– आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा काम की बात पर ही ज्यादा फोकस करे बिना वजह की बातो में अपना समय बर्बाद न करे | अगर किसी सार्जनिक कार्य में शामिल हो रहे है तो अपने बोल संभलकर बोले नहीं तो बात बिगड़ सकती है | अभी दो दिन यात्रा को भी टाल दे और शांत रहे |

कन्या– आपके लिए अभी अच्छा समय चल रहा है सभी काम समय पर पुरे होते चले जायेगे और अपना लाभ समय पर मिले इसलिए समय की बर्बादी न करे | तीसरा चंद्रमा है ये शुभ कार्यो में खर्च करवाता है और नए काम में रूचि के साथ निरंतर लाभ की और भी अग्रसर करता है |

तुला– आपके लिए आज का दिन ठीक है काम काज में धीरे धीरे आगे बढ़ते जाये तो सफलता मिल जाएगी | आपके परिवार में कुछ अच्छा या शुभ घटित हो सकता है | आर्थिक स्थति मजबूत करने के प्रयास और तेज़ कर सकते है | नए काम को अभी शुरू न करे | दूर से शुभ संदेस प्राप्त होगा |

वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है छोटे छोटे काम करे और बड़े काम में अभी कुछ दिन हाथ न डाले और हा एक साथ आप कई बार अनेक काम कर बैठते है तो अभी एक ही काम करे लेकिन पूरा दिल लगाकर करे | आय बढ़ेगी और मित्रो का साथ रहेगा |खुशिया बढ़ेगी |

धनु– आपके लिए समय विपरीत ही चल रहा है इसलिए अभी जो चल रहा है उस पर ही ध्यान दे | आपने यदि जोश और उत्साह में आकर के कोई काम किया तो उसकी हानि को बाद में भरपाई कर पाना कठिन हो जायेगा | शत्रु से सावधान रहे और अपनी तबियत को संभाले | यात्रा न करे तो अच्छा

मकर– आपके लिए अभी समय अच्छा चल रहा है जिस काम में भी हाथ डालोगे. उसमे सफलता और सिद्दी ही मिलेगी | आपको अभी व्यापार को कैसे आगे बढाया जाये और कैसे फैलाया जाये इस बात पर मनन करना चाहिए | आपको चारो और से साथ और सहयोग मिल जायेगा | धन भी मिलेगा |

कुम्भ– आपके लिए अभी दिन अच्छा है बस जो भी करे इस समय सावधानी से करे आपके अपने ही लोग काम में बाधा पंहुचा सकते है | आपक किसी नए व्यक्ति सम्पर्क हो तो उस पर भी एकाएक पूर्ण भरोसा न कर बैठे | व्यक्तिगत कार्यो में उन्नति और सफलता का योग बहुत अच्छा है |

मीन– आपके लिए आज का दिन निरंतर आगे बढ़ते रहने का है भाग्य आपका पूरा साथ दे रहा है इसलिए अब जो भी करना हो वो खुलकर करे | आपका पूरा परिवार आपके साथ और सहयोग करने को तेयार रहेगा | आज आपकी सोच किसी फिलोश्पर के जैसी रहेगी और गहरी बात भी करेगे |

यह भी पढ़े:हनुमानजी की पूजा महिलाएं क्यों नहीं करती हैं?