रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

हनुमानजी की पूजा महिलाएं क्यों नहीं करती हैं?

हनुमान जी की बात जब आती है तो कई तरह के रूल्‍स को फॉलो करना पड़ता है। खासतौर पर हनुमान जी की पूजा को लेकर महिलाओं को कई रूल्‍स फॉलो करने होते हैं।ऐसा भी कहा…

हनुमानजी की पूजा महिलाएं क्यों नहीं करती हैं?

हनुमान जी की बात जब आती है तो कई तरह के रूल्‍स को फॉलो करना पड़ता है। खासतौर पर हनुमान जी की पूजा को लेकर महिलाओं को कई रूल्‍स फॉलो करने होते हैं।ऐसा भी कहा जाता है कि हनुमान जी क्‍योंकि बाल ब्रह्मचारी थे इस‍लिए कोई भी महिला उन्‍हें छू नहीं सकती। ऐसा भी कहा गया है कि केवल विवाहित महिलाएं ही हनुमान जी की अराधना कर सकती हैं। हनुमान चालीसा को लेकर भी लोगों में कई भ्रम है, कहा जाता है महिलाओं को हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करना चाहिए। मगर इन बातों के प्रमाण कहीं नहीं मिलते।

विज्ञापन
hanuman non fiiii

हां, यह बात सत्‍य है कि हनुमान ब्रह्मचारी थी, मगर हिंदु धर्मग्रंथों में मिली कथाओं के अनुसार हनुमान जी का एक बेटा था। हनुमान जी के इस बेटे को एक मच्‍छली ने जन्‍म दिया था। कथा के अनुसार, हनुमान जी एक रोज समुद्र के ऊपर से गुजर रहे थे और तब ही उनके पसीने की एक बूंद एक मच्‍छली के पेट में चली गई। इस पसीने की बूंद से ही मच्‍छली ने एक पुत्र को जन्‍म दिया इसका नाम मकरध्‍वच रखा गया। इस तरह देखा जाए तो हनुमान जी का ब्रह्मचर तो खंडित हो चुका था। बावजूद इसके हनुमान जी कभी गृहस्‍थ जीवन में लीन नहीं हुए और हमेशा माता सीता और भगवान राम की सेवा करते रहे।

hanuman non

हिन्दू शास्त्र में महिलाओं को हनुमान पूजा की मनाही नहीं है। महिलाएं या कन्याएं सभी हनुमान जी की पूजा कर सकती हैं। वे हनुमान पूजा में बैठ भी सकती हैं और स्वयं हनुमान जी के किसी भी पाठ अथवा मंत्र का नियमित जाप कर सकती हैं। पुरुषों की तरह ही वे हनुमान मंदिर जाकर पूजा करके बजरंगबली को प्रसाद भी चढ़ा सकती हैं। उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली कहते हैं - हिन्दू धर्म में देवताओं की पूजा भावनाओं से जुड़ी है। यदि आप किसी विसेह्श देवता के सदर्भ में शुद्ध भावना रखकर पूजा करेंगे, तो आपकी पूजा सफल होगी। फिर चाहे वह कृष्णा पूजा हो, शिव पूजा हो या हनुमान पूजा।

यह भी पढ़े:भारत में बेरोजगारी के क्या कारण हैं?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →