बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सुषमा स्वराज की प्रेम कहानी यहां से हुई थी शुरू, यूं किया था इजहार

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आस्कमिक निधन से पूरा देश गमगीन है। उनके अचानक देहांत के बाद उनके प्रशंसक, चाहने वाले और हर कोई उनसे जुड़ी जानकारी हासिल करना…

सुषमा स्वराज की प्रेम कहानी यहां से हुई थी शुरू, यूं किया था इजहार

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आस्कमिक निधन से पूरा देश गमगीन है। उनके अचानक देहांत के बाद उनके प्रशंसक, चाहने वाले और हर कोई उनसे जुड़ी जानकारी हासिल करना चाहता है। भारतीय राजनीति में महिला सशक्तिकरण की पहचान सुषमा स्वराज की प्रेम कहानी उनके व्यक्तित्व की तरह ही अनूठी है।

विज्ञापन

युवावस्था में  सुषमा स्वराज की शादी जाने-माने वकील कौशल स्वराज से हुई थी। दरअसल, दोनों के प्यार की कहानी कॉलेज के दिनों में शुरू हुई थी। जिसके बाद दोनों ने 13 जुलाई 1975 में शादी की थी।

सुषमा और कौशल की मुलाकात चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान हुई थी। शुरुआत में तो दोनों के बीच प्यार की कोई बात नहीं थी, लेकिन दोनों लोग अच्छे दोस्त जरूर बन गए थे। जिसने आगे चलकर प्यार की इबारत लिखी और दोस्ती प्रेम में तब्दील हो गई।

Sushma Sawaraj Love Story 1 1

इस बारे में सुषमा ने जब अपने घर पर बताया तो उनके पिता हरदेव शर्मा जो कि RSS से जुड़े हुए थे, काफी नाराज हो गए। हालांकि उनका अपनी बेटी सुषमा से काफी लगाव था, जिसके बाद वह शादी के लिए तैयार हो गए।  

कौन है कौशल स्वराज?
स्वराज कौशल देश के प्रसिद्ध वकील हैं। वह महज 34 साल की उम्र में देश के सबसे युवा एडवोकेट जनरल बन गए थे।  इसके अलावा वह 1999-2004 तक सांसद भी रहे थे और 1990 से 1993 तक मिजोराम के राज्यपाल भी रह चुके थे।

ये भी पढ़ें : धारा 370 हटाने पर बौखलाए पाकिस्तानी, कहा- भारत से…

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →