गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

हामिद अंसारी की टिप्पणी पर NDA में नाराज़गी, नेताओं ने कहा- 'अराजकता बर्दाश्त नहीं'

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक बयान ने राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और 'रिजीम चेंज' के इरादे से हो रहे विरोध-प्रदर्शनों पर कहा था कि…

हामिद अंसारी की टिप्पणी पर NDA में नाराज़गी, नेताओं ने कहा- 'अराजकता बर्दाश्त नहीं'
(फोटो: IANS)

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक बयान ने राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और 'रिजीम चेंज' के इरादे से हो रहे विरोध-प्रदर्शनों पर कहा था कि "अपना देश ऐसे ही चलता रहा है और प्रदर्शन करने वाले भी हमारे अपने ही लोग हैं।" समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, इस टिप्पणी पर NDA के कई नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने हामिद अंसारी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे उनके पुराने 'विभाजनकारी और निराशावादी' बयानों का ही विस्तार बताया। उन्होंने कहा, "देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद पर दशकों तक सत्ता का सुख भोगने वाले व्यक्ति द्वारा भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव पर तंज कसना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।"

कानून और संविधान का सम्मान ज़रूरी

सरावगी ने ज़ोर देकर कहा, "आज का भारत किसी तुष्टिकरण की लचर व्यवस्था से नहीं चल रहा, बल्कि कानून के इकबाल, बाबा साहब अंबेडकर के संविधान और राष्ट्र प्रथम की भावना से चल रहा है। संवैधानिक पदों से सेवानिवृत्त होने के बाद देश की व्यवस्था को नीचा दिखाने का यह दौर अब बंद होना चाहिए।"

इसी मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने हामिद अंसारी पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदर्शन के नाम पर अराजकता को स्वीकार नहीं किया जा सकता। पासवान ने सवाल उठाया, "कौन कह रहा है कि यह किसी और की जनता है? सवाल यह है कि जब आप बॉन्ड पर हस्ताक्षर करके उसकी मर्यादा का उल्लंघन करेंगे और कानून तोड़ेंगे, तो क्या कार्रवाई नहीं होगी?" उन्होंने आगे कहा, "कानून और संविधान की अपनी मर्यादा और अपना दायरा है, और सभी को उसी के अंतर्गत काम करना होता है।"

JDU का अलग नज़रिया

वहीं, एनडीए के सहयोगी दल JDU के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने हामिद अंसारी के बयान का एक अलग तरीके से समर्थन किया। उन्होंने कहा, "उन्होंने ठीक ही कहा है, जो चल रहा है, उसे चलने दो। देश विकास कर रहा है, लोगों को रोजगार मिल रहा है और देश में निवेश हो रहा है। 2047 तक भारत विश्वगुरु बनने वाला है।"

इनपुट: IANS

N

News4Social राजनीति डेस्क

News4Social राजनीति डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राजनीति और चुनाव से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →