गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

यूक्रेन पर रूस का बड़ा मिसाइल हमला, कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, दो की मौत

रूस ने यूक्रेन पर एक बार फिर बड़ा मिसाइल हमला किया है, जिसमें राजधानी कीव समेत 12 क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, इन हमलों में दो लोगों की मौत हो गई और बच्चों सहित 34 लोग घायल…

यूक्रेन पर रूस का बड़ा मिसाइल हमला, कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, दो की मौत
(फोटो: IANS)

रूस ने यूक्रेन पर एक बार फिर बड़ा मिसाइल हमला किया है, जिसमें राजधानी कीव समेत 12 क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, इन हमलों में दो लोगों की मौत हो गई और बच्चों सहित 34 लोग घायल हुए हैं। बुधवार शाम से हुए इन हमलों में रूस ने कुल 21 बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए कहा कि रूस के हमले तीन चरणों में हुए। उन्होंने बताया कि इन हमलों का सबसे ज्यादा असर राजधानी कीव पर पड़ा है, जहाँ भारी नुकसान की खबर है।

हमले में हुआ भारी नुकसान

राष्ट्रपति जेलेंस्की के अनुसार, मिसाइल हमलों ने यूक्रेन के नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया। हमले की चपेट में कई रिहायशी इमारतें, ऊर्जा ढांचा, एक रेलवे स्टेशन और मेट्रो से जुड़ी सुविधाएं आई हैं। इसके अलावा, एक शॉपिंग सेंटर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और एक मठ को भी नुकसान पहुँचा है। राष्ट्रपति ने बताया कि सभी प्रभावित इलाकों में आपातकालीन सेवाएं राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

बातचीत के बाद हमला रूस का रुख दिखाता है: जेलेंस्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया कि यह हमला बातचीत के एक दौर के तुरंत बाद किया गया। उन्होंने कहा, "इसका मतलब है कि जो कुछ हो रहा है, उसके प्रति रूस के रवैये में कोई वास्तविक बदलाव नहीं आया है।" जेलेंस्की के मुताबिक, कीव और आसपास के इलाकों में कुल 34 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं, जबकि दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

जेलेंस्की ने रूस पर "वास्तविक दबाव" बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि जब बातचीत के जवाब में बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जाती हैं, तो उसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पड़ते हैं। उन्होंने एक बार फिर यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करने, मिसाइल लॉन्चर नष्ट करने वाली मिसाइलों की आपूर्ति तेज करने और रूस पर प्रतिबंध जारी रखने की मांग दोहराई।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →