ये 10 काम केवल हिन्दुस्तानी ही करते हैं

536
Indian

वैसे तो हम हिन्दुस्तानी जहां जाते हैं वहां अपने देश का मान, गौरव, प्रतिष्ठा बढ़ाते हैं। हमारे कई कारनामों की विदेशी मिसालें देते हैं। शायद, हिन्दुस्तान ही एक ऐसा देश है, जहां खान-पान में, रहन-सहन में, बोल-चाल में, संस्कृति में, पहनावे में विविधता की बहुलता है और लोग इसे बख़ूबी पंसद करते हैं। मगर हिन्दुस्तानियों के कार्य के रूप में कुछ ऐसे भी कारनामे हैं, जिन्हें सिर्फ हिन्दुस्तानी ही करते हैं। तो चलिए जानते हैं वे 10 काम जो सिर्फ हिन्दुस्तानी ही करते हैं।

1- सुऊऊऊ की ध्वनि– छोटे बच्चों को पेशाब कराने की इस तरक़ीब का इस्तेमाल हिन्दुस्तान की औरत ही करती हैं। जो काफ़ी सफल भी रहता है।

2- शादी में नागिन डांस– आस-पड़ोस में अगर किसी की शादी हो तो सबसे पहले हिन्दुस्तानियों पर नाचने का फितूर सवार हो जाता है। शादी, ब्याह या किसी कार्यक्रम में लोग नागिन डांस करते हैं।

Indian 1 -

3- खराब कपड़ों का पोछा बनाना– हिन्दुस्तानियों की यह ख़ासियत है कि वे किसी भी चीज़ को बर्बाद नहीं होने देते है। कपड़ों के ख़राब हो जाने पर हिन्दुस्तानी महिलाएं उन्हें पोछे के तौर पर इस्तेमाल करती हैं।

4- मोल-भाव करना– ख़ासकर सब्ज़ी या कोई सामान ख़रीदते वक़्त यहां की औरतों की यह आदत है कि वे मोल-भाव किए बिना कोई सामान ख़रीदती ही नहीं हैं।

Indian 2 -

5- चाय की चुसकी– हिन्दुस्तानी चाय पीना बहुत पंसद करते हैं। ख़ासकर मर्द चुसकियों के साथ चाय का भरपूर आनन्द लेते हैं।

6- जेसीबी की खुदाई– दरअसल, इसे आप हिन्दुस्तानियों की चेतना में नवीनीकरण कह सकते हैं क्योंकि अधिकतर हिन्दुस्तानी सारे कामों को छोड़कर जेसीबी की खुदाई देखने जाते हैं।

Indian 4 -

7- बड़ों की चीज़ें छोटों को ट्रांसफर करना– हिन्दुस्तान में विशेषकर कुछ हिस्सों में प्रचलन है कि बड़े भाई चीज़ें जैसे, कपड़े, पुस्तक, ताई, बेल्ट, जूते आदि छोटे भाई को दे दी जाती है।

8- शादी में जूते चुरा लेना– शायद, शादी में दूल्हे के जूते दुल्हन की बहन द्वारा चुरा लिए जाने की परंपरा केवल हिन्दुस्तान में ही है।

Indian 6 -

9- बारिश में चाय-समोसा खाना– हिन्दुस्तानी खाने-पीने के मामले में पीछे नहीं है और वो भी तब जब यहां ज़ोरों की बारिश हो रही हो। बारिश में हिन्दुस्तानी चाय-समोसा ख़ूब मज़े से खाते हैं।

Indian 5 -

10- भारत का मैच देखना– हिन्दुस्तान में क्रिकेट को धर्म के रूप में पूजा जाता है। अगर टी.वी. पर भारत का मैच आ रहा हो तो कुछ हिन्दुस्तानी दफ़्तर जल्दी छुट्टी लेकर, स्कूले के बच्चे उस दिन की छुट्टी करके मैच का लुत्फ उठाते हैं।

ये भी पढ़ें : जानिए, एक अच्छे सेक्स जीवन के लिए ये हैं दस अच्छी सलाह