शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पंचायत का अजीब फैसला महिला के बाल काटकर चेहरे पर लगाई कालिख

बिहार के समस्तीपुर में घुमंतू खानाबदोश को लेकर कुररियाड़ की महासंघ पंचायत इन दिनों चर्चा का बिषय बनी हुई है.

पंचायत का अजीब फैसला महिला के बाल काटकर चेहरे पर लगाई कालिख

बिहार के समस्तीपुर में घुमंतू खानाबदोश को लेकर कुररियाड़ की महासंघ पंचायत इन दिनों चर्चा का बिषय बनी हुई है. पंचायत इस समुदाय के निजी कानून और न्यायिक प्रक्रिया के तहत दोषियों को सजा दी गई. इस मामले को लेकर कई तस्वीरे और विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. इतना ही नहीं रविवार को समस्तीपुर के समीप लगे इस पंचायत में चार मामलों को भी निपटाया है.

विज्ञापन


जिसमें दोषी को खंभे से बांधकर कोड़े मारे गये और उसे खंभे में उलटा लटकाया गया है, साथ ही महिला के बाल काटकर उसके चहरे पर कालिख भी लगाई गई. और इनके खिलाफ आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है.


समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक विकास वम्र्मन ने सोमवार को बताया है कि इस घटना की जानकारी पुलिस को भी मिली है, लेकिन किसी भी प्रकार की कोई शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची. उनका कहना है कि अगर कोई शिकायत करता है, तो दोषियों पर जरूर कार्रवाई की जाएगी, साथ ही कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

imgpsh fullsize anim 11 7


इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कहता दिख रहा है, "हमारा समाज कानून की इज्जत करता है, लेकिन पंचायत में मानवाधिकार का हनन नहीं होता है. हमारे समाज के लोग आपस में ही मामले का समाधान खोज लेते है" सूत्रों का कहना है कि इस पंचायत में न्यायाधीश और पुलिस भी समाज के ही लोग होते हैं, तथा दोषी भी समाज के लोग होते हैं यही कारण है कि इस अदालत की शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंच पाती है.

यह भी पढ़ें : 12 साल की दिव्यांग के साथ 80 साल के बुजुर्ग ने किया ऐसा काम


यहीं नहीं वीडियो के वायरल होने पर राजनीति भी शुरू हो गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि नीतीश सरकार इसी 'सुशासन' का दम भरती है. उन्होंने कहा कि कानून होते हुए भी खुलेआम पंचायत लगाकर सजा दी जाती है. यह कैसा शासन है.वहीं बिहार के संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले को देख रही है साथ ही इस मामले पर जांच पड़ताल कर रही है.

विषयबिहार
PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →