मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अफगानिस्तान में आतंकियों नें भारतीय समेत 3 लोगों को अगवा कर हत्या की

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकियों नें एक भारतीय समेत तीन लोगों की हत्या कर दी हैं।

अफगानिस्तान में आतंकियों नें भारतीय समेत 3 लोगों को अगवा कर हत्या की
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकियों नें एक भारतीय समेत तीन लोगों की हत्या कर दी हैं। बताया जा रहा है कि ये नागरिक काबुल में एक फूड कंपनी में कर्यरत थे ये सभी विदेशी नागरिक थे ये जानकारी सुरक्षा अधिकारियों नें दी हैं। afghanistan terrorists killed indian among 3 person in kabul 1 आगे की छानबीन में अफ़गानी सुरक्षा अधिकारियों नें बताया की मारे गए तीनों लोगों में से एक भारतीय हैं, दुसरा व्यक्ति मलेशिया और तीसरा व्यक्ति मकदुनिया देश का रहने वाला हैं। सुरक्षा अधिकारियों नें बताया की मारे गए सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अफ़ग़ानी सुरक्षा अधिकारियों नें बताया की मारे गए लोगों के शवों के पास से उनके पहचानपत्र मिले हैं जिससे उनकी पहचान हो पाई हैं। हालांकि सोडेक्को के अधिकारियों नें कहा की अभी वह इस घटना के ऊपर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। यह भी पढ़ें : बेख़ौफ़ आतंकवाद ,बेज़ार होती जिंदगियां -शुजात बुखारी की हत्या से शोक लहर में डूबा देश पहली भी मारे गए हैं विदेशी नागरिक यह पहली बार नहीं हैं जब अफ़ग़ानिस्तान की ज़मीन पर विदेशी नागरिकों का खून बहा हों। इससे पहली भी आतंकी गुटों में कईं बार विदेशी नागरिकों का अपहरण करके उन्हें मौत के घाट उतारा हैं। अफ़ग़ानिस्तान की ज़मीन में अभी भी तालिबान, हक्कानी, आईएसआईएस जैसे खूखांर आतंकी गुट आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहें हैं। यह भी पढ़ें : आतंकवादी हमला: कश्मीर में कांग्रेस नेता गुलाम नबी पटेल पर गोलीबारी, मौके पर ही मौत, पुलिसकर्मी घायल
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →