कफ निकालने का आयुर्वेदिक इलाज बताएं ?
बदलते मौसम के कारण हमें काफी बार कफ या बलगम की शिकायत होने लगती है. जिसके लिए वैसे तो बाजार में कई तरह की दवाएं उपलब्ध होती है.
बदलते मौसम के कारण हमें काफी बार कफ या बलगम की शिकायत होने लगती है. जिसके लिए वैसे तो बाजार में कई तरह की दवाएं उपलब्ध होती है. लेकिन काफी लोग आयुर्वेदिक पद्दति द्वारा घऱ पर ही इलाज करना चाहते हैं. उनके मन में आयुर्वेदिक इलाज से संबंधित कई तरह के सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल आमतौर पर पूछा जाता है कि कफ या बलगम निकालने का आयुर्वेदिक इलाज क्या है. अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

कफ या बलगम क्या होता है-
किसी भी बीमारी के इलाज के बारे में जानने से पहले हमारे लिए उस बीमारी को समझना जरूरी होता है. श्लेष्मा या अन्य पदार्थ काफी बार हमारे थूक के साथ मिलकर श्वास नाल से मुंह के रास्ते निकाले जाते हैं. कफ या बलगम बनने के अनेंक कारण हो सकते हैं, अगर इसके मुख्य कारण की बात करें, तो वायरल या फ्लू होने के कारण काफी बार हमारे गले में बलगम बन जाता है, जोकि खांसी के साथ निकलता है. अगर हमारे शरीर में काफी लंबे समय तक कफ बनता रहता है तथा वह अंदर ही रहता है, तो इससे हमारे फेफड़ों में गंभीर संक्रमण हो सकता है. जिसका परिणाम काफी बार जानलेवा भी हो सकता है.

कफ या बलगम निकालने का आयुर्वेदिक इलाज-
कफ और बलगम को दूर करने के लिए हम घरेलू नुस्खे या आयुर्वेदिक इलाज भी अपना सकते हैं. अदरक और शहद का मिश्रण बलगम की समस्या में हमारे लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है. अदरक को पिसकर उसमें 2 चम्मच शहद मिलाकर दिन में 2 से 3 बार प्रय़ोग करने से कफ और खांसी की समस्या से निजात मिलती है. इसके अलावा अगर आपकी छाती में बलगम जम गया है, तो इसके लिए आप प्याज को छीलकर उसे पीस लें. अब इसमें नींबू का रस मिलाकर एक कटोरी में उबाल लें. अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पीं लें. इससे बलगम में बहुत आराम मिलता है. बलगम की समस्या से निजात पाने के लिए कच्ची हल्दी का रस मुंह में कुछ समय के लिए रखें इससे भी आपको आराम मिलता है. इसके साथ ही कफ की समस्या से परेशान लोगों को नमक के पानी के गरारे करने की भी सलाह दी जाती है.
यह भी पढ़ें: पुराने से पुराने दाद की आयुर्वेदिक दवा क्या है ?
अगर आपके शरीर में कफ या बलगम आमतौर पर बनता है, तो आपको अपने खाने में भी कुछ सावधानियां बरतनी चाहिएं. उदाहरण के तौर पर आपको वसायुक्त चीजें खाने से परहेज करना चाहिएं. आपके दूध का सेवन कम करना चाहिएं क्योंकि इससे कफ बनता है. अगर आप दूध का प्रयोग करते हैं, तो इसके साथ हल्दी जरूर मिला लें. इसके साथ ही सुबह के भोजन के बाद गुड़ का प्रय़ोग शुरू कर दें. गुड की तासीर गर्म होती है. जिससे कफ को कम करने में मद्द मिलती है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



