Advertising
Home बिहार जब तेजस्वी ने मोदी मंत्रिमंडल फेरबदल पर कसा तंज!
Advertising
<

जब तेजस्वी ने मोदी मंत्रिमंडल फेरबदल पर कसा तंज!

321
जब तेजस्वी ने मोदी मंत्रिमंडल फेरबदल पर कसा तंज!
जब तेजस्वी ने मोदी मंत्रिमंडल फेरबदल पर कसा तंज!

रविवार को मोदी सरकार के तीन साल के मंत्रिमंडल में तीसरा बड़ा फेरबदल हुआ। मोदी मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के बाद विपक्ष ने जमकर आलोचनाएं की। विपक्षीय दलों ने मोदी मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल पर पीएम पर न जाने क्या क्या आरोप भी लगाएं। इसी कड़ी में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी नजर आएं। आइये जानते है कि तेजस्वी यादव ने क्या कहा मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर।

आपको बता दें कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और फिलहाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। जी हाँ, तेजस्‍वी यादव ने कहा कि जब ड्राइवर ही खराब है, तो इंजन बदलने से क्‍या होगा? साथ ही तेजस्‍वी ने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल में शामिल बिहार के दोनों सांसद नीतीश विरोधी खेमे से हैं, जिससे संदेश बिल्कुल साफ है।


रविवार को हुआ मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल…

आपको याद दिला दें कि पीएम मोदी ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया। मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के पीछे कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे है, जिसमें से एक यह भी है कि पीएम की यह कोशिश 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनता में यह संदेश देने के लिए है कि सरकार काम करने में विश्वास करती है। लेकिन विपक्ष इसे बेकार की बातें मान रहा है।

तेजस्वी ने ट्वीट कर, कसा तंज….

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यंग्य किए है। आपको यह भी बता दें कि तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए कहा कि गाड़ी का इंजन, स्टीयरिंग, टायर और ब्रेक बदलने से कुछ नहीं होगा। नई गाड़ी का भी कोई फायदा नहीं होगा, जब तक ड्राइवर कुशल और व्यवहारिक ना हो। इसके अलावा तेजस्वी ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल से यह साफ हो गया है कि बीजेपी नीतीश का कद घटा रही है।

मंत्रिमंडल पर तेजस्वी ने दी प्रतिक्रिया….

आपको बता दें कि मंत्रिमंडल विस्‍तार पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्‍वी ने यह भी लिखा कि बिहार से मंत्री बनाए गए दोनों सांसद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के विरोधी पार्टी से हैं, ऐसे में यह मैसेज साफ है कि मोदी नीतीश का कद छोटा कर रहे है। और इसके अलावा तेजस्वी ने यह भी कहा कि बीजेपी नीतीश के इज्जत को भी घटा रही है।

Advertising
Advertising