मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

जगन सरकार के लिए झटका 'तीन राजधानी फॉर्मूले' बिल पर TDP ने लगाई रोक

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'तीन राजधानी फॉर्मूले' के प्रस्ताव को विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने विधानपरिषद में रोक लगा दी है।

जगन सरकार के लिए झटका 'तीन राजधानी फॉर्मूले' बिल पर TDP ने लगाई रोक

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'तीन राजधानी फॉर्मूले' के प्रस्ताव को विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने विधानपरिषद में रोक लगा दी है। इस वक्त तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के पास राज्य विधानपरिषद में बहुमत है। जबकि वाईएसआर कांग्रेस के 58 सदस्यीय विधानपरिषद में सिर्फ 9 एमएलसी हैं। साथ ही तीन राजधानी फॉर्मूले को अब तेलुगू देशम पार्टी की तरफ से सलेक्ट कमेटी के पास भेजने की मांग भी की जा रही है। ऐसे भी कयास लगये जा रहे है की मसले को कोर्ट तक भी ले जाया जाएगा और वह भी इसे चैलेंज किया जा सकता है। यह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के लिए एक बहुत बड़ा झटका है।

विज्ञापन

साथ ही यह भी खबर सामने आई है कि तेलुगू देशम पार्टी के नेता दोक्का माणिक्य वरप्रसाद राव ने मंगलवार को टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को आपने इस्तीफा सौप दिया है। वो इस बात से काफी नाखुश है कि अमरावती के आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी का दर्जा खो दिया है।

जगन सरकार के लिए झटका 'तीन राजधानी फॉर्मूले' बिल पर TDP ने लगाई रोक

माणिक्य वरप्रसाद राव ने अपने इस्तीफे में लिखा कि उनका इस्तीफा वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सरकार द्वारा राज्य में 3 राजधानियों को विकसित करने के कदम के विरोध में है. उन्होंने कहा कि उन्हें अमरावती के राज्य की राजधानी के तौर पर दर्जा खोने का दुख है, क्योंकि प्रमुख कार्यों को विशाखापट्टनम और कुरनूल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

यह भी उम्मीद है की बिल फिर से विधानसभा जाएगा, टीडीपी की ओर से उच्च सदन में बहुमत साबित करने के लिए सभी सदस्यों को उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया था।

यह भी पढ़ें : बीजेपी बदल सकती है केजरीवाल के खिलाफ अपना उम्मीदवार

ऐसा भी नियम है कि दूसरी बार अगर इस विधेयकों को विधानपरिषद में पेश किया जाता है, तो उसे अस्वीकार नहीं किया जा सकता। 58 सदस्यीय विधानपरिषद में टीडीपी के 34 सदस्य हैं, जबकि वाईएसआरसीपी के केवल 9 सदस्य हैं।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →