मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

बीजेपी बदल सकती है केजरीवाल के खिलाफ अपना उम्मीदवार

जैसे-जैसे दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहें है वैसे-वैसे नेताओं ने अपने नामांकन को लेकर लड़ाई भी काफी रोचक होती जा रही.

बीजेपी बदल सकती है केजरीवाल के खिलाफ अपना उम्मीदवार

जैसे-जैसे दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहें है वैसे-वैसे नेताओं ने अपने नामांकन को लेकर लड़ाई भी काफी रोचक होती जा रही. दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के नामांकन से पहले ऐसी खबर सामने आई है कि उनके खिलाफ बीजेपी ने नई दिल्ली सीट से अपने प्रत्याशी को बदलने का फैसला कर लिया है. हालांकि कुछ ही देर में पार्टी ने ये साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है.

विज्ञापन

बीजेपी की ओर से जो उम्मीदवार घोषित किया गया वह सुनील यादव है. जिन्होंने यह कहा है कि वहीं उम्मीदवार रहेंगे. इसी बीच सुनील यादव का एक बयान सामने आया कि मैं ही अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी का उम्मीदवार हूं. और में नई दिल्ली सीट पर चुनाव लड़ने जा रहा हूं.

imgpsh fullsize anim 8 3

यह भी पढ़ें : चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, डिजिटल रूम से कर रहे तैयारी

समाचार न्यूज एजेंसी द्वारा बताया गया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से बीजेपी अपना प्रत्याशी बदल सकती है, वहीं यह भी खबरों में आ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली से सुनील यादव को प्रत्याशी घोषित किया था. ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी अपना उम्मीदवार बदल सकती है. दोनों उम्मीदवार आज ही नामांकन दाखिल करेंगे.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →