मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

शाहजहां ने नहीं कटवाये थे मजदूरों के हाथ!

ताजमहल को लेकर सियासी घमासान जारी है। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के पर्यटन बुकलेट से ताजमहल के नाम को हटाने से लेकर ही विवाद जारी है।

शाहजहां ने नहीं कटवाये थे मजदूरों के हाथ!
ताजमहल को लेकर सियासी घमासान जारी है। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के पर्यटन बुकलेट से ताजमहल के नाम को हटाने से लेकर ही विवाद जारी है। बुकलेट का विवाद खत्म होता कि इससे पहले बीजेपी के विधायक संगीत सोम ने विवादित बयान दे दिया, जिसके बाद तो मामला अपने चरम पर है। आइये खबर पर एक नजर डालते है... अभी तक आप सभी यही जानते होंगे कि ताजमहल बनवाने के बाद मजदूरों का हाथ कटवा दिये थे, लेकिन इसका कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं मिले है, ऐसे में ये सिर्फ कहानियों के आधार पर ही कहा जाता है। शाहजहां ने नहीं कटवाये थे मजदूरों के हाथ! मजदूरों को आजीवन पगार देने का ऐलान किया था... इतिहास को देखा जाए तो ये प्रमाण मिलता है कि शाहजहां ने मजूदरों के हाथ नहीं कटवाए थे बल्कि काम करने वाले सभी मजदूरों से ये कहा था कि कही और काम नहीं करोगे, जिसके लिए शाहजहां ने मजदूरों को आजीवन वेतन दिया था। आपको ये भी बता दें कि ताजमहल को लेकर कई सारे अफवाह भी फैली हुई है। ताजमहल कभी नहीं डूबा.... ताजमहल को लेकर एक अफवाह ये भी है कि ताजमहल यमुना में डूब गई थी, सच तो ये है कि ताजमहल कभी नहीं डूबा। ताजमहल का रंग का बदलना.... अफवाह तो ये भी है कि ताजमहल का रंग बदलता रहता है, लेकिन सच्चाई तो ये है कि ताजमहल का रंग कभी नहीं बदलता है, बल्कि सूर्य की किरणों की वजह से ऐसा होता है।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →