सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
समाज

जानें जनता कर्फ्यू लगाने के सामाजिक और वैज्ञानिक कारण

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की जनता से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने का अनुरोध किया.

जानें जनता कर्फ्यू लगाने के सामाजिक और वैज्ञानिक कारण

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की जनता से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने का अनुरोध किया. अब ये सवाल आप सबके मन में उठता होगा कि इससे कोरोना वायरस से जंग में क्या सहयोग मिलेगा या फिर इसके सामाजिक और वैज्ञानिक कारण क्या थे. आज आपको इन सब सवालों का जवाब जानने को मिलेगा. उससे पहले आपको बता दें कि कोरोना वायरस एक इंसान से दूसरे में फैलने वाली बीमारी है.

विज्ञापन
  • corona havoc in lucknow 1584705829
    सबसे महत्तवपूर्ण कारण
janta curfew

अगर समय रहते हमने इसको गंभीरता से नहीं लिया तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी समस्या बन जाएगी. बाद में इसे नियंत्रित करना मुश्किल होगा. इससे हमें घबराने की भी जरूरत नहीं है. इसके लिए हमें सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना है तथा अपने और अपने परिवार को इस बीमारी से बचा कर रखना हैं. चलिए अब जानते हैं कि जनता कर्फ्यू के सामाजिक और वैज्ञानिक कारण क्या थे-

  • जानें जनता कर्फ्यू लगाने के सामाजिक और वैज्ञानिक कारण
    सबसे महत्तवपूर्ण कारण
Coronavirus

सामाजिक कारण – जनता कर्फ्यू का सबसे महत्तवपूर्ण कारण यह था कि प्रधानमंत्री जी इसके द्वारा लोगों को ये संदेश देना चाहते थे कि कोरोना वायरस से लड़ाई में पूरे देश को एक साथ मिलकर चलना होगा. इससे बचाव के लिए सिर्फ सरकार द्वारा लिए गए कदम काफी नहीं है, जनता को भी अपनी तरफ से पूरा सहयोग देना होगा. इसके साथ ही गाँव के लोगों को भी इसके द्वारा जागरूक करना कि हम एक-दूसरे से दूरी बनाकर तथा घरों में रहकर इससे बच सकते हैं. इसके साथ ही इससे ये भी संदेश देने की कोशिश की गई कि जनता को भी अपनी जिम्मेदारी खुद समझनी चाहिए तथा आने वाले समय में सरकार यदि सख्त कदम उठाए, तो जनता पहले से उनके बारे में जागरूक रहे तथा किसी तरह की अफवाह में ना आए.

यह भी पढ़ें: क्या हमारे देश में Sex Education जरूरी है ?

वैज्ञानिक कारण – इसका सबसे बड़ा वैज्ञानिक कारण यह है कि कोरोना वायरस एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है. यदि लोग अपने घर से नहीं निकलेगें, तो नए लोगों को इससे संक्रमण का खतरा नहीं होगा. सरकार अभी सभी का एक साथ Test नहीं कर सकती. अगर कोई कोरोना वायरस से पीड़ित है तथा वह लोगों के संपर्क में आता है या सार्वजनिक स्थानों पर जाकर किसी वस्तु को छुता है, तो वहां से भी इसके फैलने की संभावना है. इसी कारण जनता कर्फ्यू के द्वारा लोगो को घरों में रहने को कहा गया,ताकि यह वायरस ज्यादा ना फैलें.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →