मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या नवरात्रि में रात्रि को हवन करना चाहिएं ?

नवरात्रि में हवन करना हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है। अष्टमी के अंतिम 24 मिनट और नवमी के शुरुआती 24 मिनट का संधि काल हवन के लिए सबसे उत्तम समय है।

क्या नवरात्रि में रात्रि को हवन करना चाहिएं ?

हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है. जिसमें हम माँ शक्ति की उसके विभिन्न रूपों में पूजा करते हैं. जिससे हमारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. लेकिन किसी भी पूजा को करने के लिए पूर्व निर्धारित एक विधि विधान होता है. जिसके अनुसार पूजा करने से ही हमें पूर्ण रूप से उस पूजा का फल मिलता है. इसी कारण लोगों के मन में नवरात्रि पूजा को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल होता है कि क्या नवरात्रि में रात्रि को हवन करना चाहिएं. अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
32855 0 know scientific benefit of hawan and yagya
हवन

नवरात्रि में रात्रि को हवन -

हिंदू धर्म में हवन का विशेष महत्व है. भारत के प्राचीन इतिहास की बात करें, तो वहां भी हमें हवन या यज्ञ का वर्णन देखने को मिलता है. इसी कारण नवरात्रि में हवन करना बहुत ही शुभ माना जाता है. नवरात्रि में किए गए हवन का हमें पूर्णफल मिलता है. ऐसा भी माना जाता है कि नवरात्रि में हवन के बाद ही व्रत को खत्म किया जाता है.

durga 900 1618296814
नवरात्रि

हवन करने का सही समय-

नवरात्रि में हवन करने के सही समय की बात करें, तो नवरात्रि में आठवें दिन माँ दूर्गा के महागौरी रूप की पूजा की जाती है. इसी दिन शुभ महुर्त में हवन व माता की पूजा की जाती है. अगर इस पूजा के समय की बात करें, तो अष्टमी खत्म होने के अंतिम 24 मिनट तथा नवमी प्रारंभ होने के शुरूआती 24 मिनट का समय इस पूजा के लिए उत्तम होता है. संधि काल का समय दुर्गा पूजा और हवन पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है. जिसमें हवन करने पर हमारी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, ऐसी मान्यता है.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के बाद कलश के ऊपर रखे नारियल का क्या करना चाहिए ?

जब भी हम हवन करते हैं, तो हमें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिएं. जैसे कि हवन के स्थान पर स्वच्छता को रखना परम् आवश्यक है. इसके अलावा हवन शुभ महुर्त पर ही करना चाहिएं. हवन कुंड की वेदी का लेपन कर, हमें इसपर शुद्ध जल का छिड़काव करना चाहिएं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.  

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →