शुक्रवार, 26 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

गुरूग्राम में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड

गुरूग्राम पुलिस ने सेक्स रैकेट चला रहे बदमाशों को पकड़ लिया है. शहर के हाईप्रोफाइल एरिया सुशांत लोक-3 में छापेमारी के दौरान ही पुलिस ने इन गिरोह का भंडाफोड…

गुरूग्राम में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड

गुरूग्राम पुलिस ने सेक्स रैकेट चला रहे बदमाशों को पकड़ लिया है. शहर के हाईप्रोफाइल एरिया सुशांत लोक-3 में छापेमारी के दौरान ही पुलिस ने इन गिरोह का भंडाफोड किया है. बता दें की इस मामले में पुलिस ने लगभग 24 युवक और युवतीयों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है. सेक्स रैकेट चला रहे गिरोहों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस को सुशांतलोक में पिछले काफी समय से सेक्स रैकेट को चला रहे गिरोहों की शिकायत बहुत पहले से ही मिल रही थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है. मालूम हो की पुलिस प्रशासन ने टीम गठित कर सुशांतलोक के कोठी नंबर 160 ए पर छापेमारी की है. वहां मौके पर मौजूद सभी युवक-युवतियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है.

imgpsh fullsize anim 33 1

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि राजीव यादव ने ही ये कोठी किराये पर ले रखी थी. हरीश और गुरमीत दोनों यह रैकेट चलाने में राजीव की सहायता करते थे. हरीश ग्राहकों का इंतजाम करता था तो गुरमीत दिल्ली से लड़कियों को लेकर आता था. वहीं पुलिस का कहना था कि किसी को कोर्ई शक न हो इसलिए ये लोग हाईप्रोफाइल एरिया में अपना ये काम करते थे और शनिवार की शाम स्पेशल पार्टी रखी जाती थी.

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामले से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. सेक्स रैकेट में फरार चल रहे लोगों कि तलाश में जुट गई है. पुलिस का मानना है कि फरार चल रहे अरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विषयदिल्ली
PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →