शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मनोज तिवारी के रोड शो में दिखीं सपना, कहा – मनोज जी मेरे अच्छे दोस्त हैं

लगातार लंबे समय से सियासी पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी के रोड शो में नज़र आईं।

मनोज तिवारी के रोड शो में दिखीं सपना, कहा – मनोज जी मेरे अच्छे दोस्त हैं

लगातार लंबे समय से सियासी पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी के रोड शो में नज़र आईं। इस रोड शो में दिल्ली की उत्तर-पूर्व लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। सपना ने कहा कि 'मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हुईं हूं। मैं मनोज तिवारी जी के लिए आई हूं क्योंकि वह मेरे अच्छे दोस्त हैं'।

विज्ञापन
manoj and sapna together

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी उत्तर-पूर्व सीट से चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने एक लंबा रोड शो किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल और डांसर सपना चौधरी भी मौजूद रहीं। मनोज तिवारी के समर्थन में प्रचार किए जाने के सवाल पर उऩ्होंने कहा कि 'मैंने भाजपा ज्वाइन नहीं कही। मैं यहां अपने दोस्त मनोज जी के लिए आई हूं'।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान सपना चौधरी किस सियासी पार्टी में शामिल होंगी, इस पर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के रोड शो में जाकर उन्होंने एक तस्वीर तो साफ़ कर दी है कि अगर उन्हें किसी राजनैतिक पार्टी में शामिल होना होगा तो वह बीजेपी को प्राथमिकता देंगी। फ़िलहाल, उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान नहीं किया है।

विषयदिल्ली
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →