तो क्या रोहिंग्या मुस्लिम ने की अपने ही देश से गद्दारी?

445
तो क्या रोहिंग्या मुस्लिम ने की अपने ही देश से गद्दारी?
तो क्या रोहिंग्या मुस्लिम ने की अपने ही देश से गद्दारी?

रोहिंग्या मुसलमान कहाँ के है और कहाँ से आयें है, इन तमाम सवालों से इस समय देश समेत पूरा विश्व जूझ रहा है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से रोहिंग्या मुस्लिम को लेकर देश-विदेश में चर्चा जोरों से है। रोहिंग्या मुस्लिम को लेकर सियासी संग्राम भी तेजी से चल रहा है। सरकार और विपक्ष इस मुद्दे पर एक होती नहीं दिख रही है। जहाँ सरकार रोहिंग्या को पनाह नहीं देना चाहती है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष रोहिंग्या को पनाह देने के पक्ष में नजर आ रही है। इन सब सवालों के बीच आरएसएस के एक सदस्य ने विवादित बयान दिया है। जी हाँ, आइये आपको बताते है कि आरएसएस के सदस्य ने रोहिंग्या मुस्लिम को लेकर क्या कहा है?

खबर के मुताबिक, आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इन्द्रेश कुमार ने रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में शरण देने के मुद्दे पर कहा कि ये अराजकतावादी और अपराधी हैं, साथ ही कुमार ने यह भी कहा कि रोहिंग्या को कोई देश अपनाने को तैयार नहीं है, ऐसे में भारत को भी नहीं अपनाना चाहिए।

आपको बता दें कि आरएसएस सदस्य इन्द्रेश कुमार ने कहा कि रोहिंग्या पहले ब्रह्म देश के निवासी बने और फिर उसी के विभाजन की मांग करने लगे, ये कहते हुए कुमार ने रोहिंग्या पर अपने ही देश के साथ गद्दारी करने का आरोप लगाया।
कुमार यही नहीं रूके इस मुद्दे पर उन्होंने आगे कहा कि अगर इनसे इतनी ही हमदर्दी है तो कोई मुस्लिम देश इन्हें क्यों नहीं पनाह दे रहा है?

अयोध्याकांड पर बोले कुमार….
आपको बता दें कि कुमार ने अपने इस कार्यक्रम में राम मंदिर पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर ही बनना चाहिए।

बहरहाल, कुमार के बयानों पर अगर गौर किया जाए तो सबसे पहला सवाल यही खड़ा होता है कि क्या रोहिंग्य मुसलमान ने अपने ही देश से गद्दारी की है, लेकिन यहाँ एक और सवाल खड़ा हो जाता है कि अगर इनका कोई देश है तो फिर ये बेसहारा क्यों है?