गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

तेजस्वी बोले, हमें अमीरों का नहीं, राहुल जैसा गरीबों की बात करने वाला PM चाहिए

लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बिहार में ग़ैर-एनडीए दलों के बीच हुए गठबंधन की ताल ठोक रहे राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है।

तेजस्वी बोले, हमें अमीरों का नहीं, राहुल जैसा गरीबों की बात करने वाला PM चाहिए

लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बिहार में ग़ैर-एनडीए दलों के बीच हुए गठबंधन की ताल ठोक रहे राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री की पसंद बता दी है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘हमें अमीरों का प्रधानमंत्री नहीं चाहिए। हमें ग़रीबों की बात करने वाला राहुल गांधी जैसा प्रधानमंत्री चाहिए’।

विज्ञापन

रालोसपा-राजद-कांग्रेस गठबंधन के नेता बिहार की चुनावी जंग में बीजेपी नेतृत्व एनडीए पार्टियों का मुक़ाबला कर रहे हैं और जमकर सियासी हमले कर रहे हैं। इसी बीच एक फिर बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया। समस्तीपुर में आयोजित रैली के दौरान तेजस्वी ने कहा कि ‘हमें प्रधानमंत्री ऐसा नहीं चाहिए जो अमीरों का हो, कुछ घरानों का हो। हमें प्रधानमंत्री राहुल जी जैसा चाहिए, ग़रीब की बात करता है’।

Congress candidates

बता दें कि लोकसभा चुनाव के ऐलान होने के पहले से ही तेजस्वी यादव कई बार राहुल के समर्थन में बयान देते हुए अपनी इच्छा जता चुके हैं कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए और वह उनकी प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी का समर्थन करते हैं। बता दें कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए के घटक दल जेडीयू और लोजपा बीजेपी की अगुवाई में रालोसपा-राजद-कांग्रेस के गठबंधन के ख़िलाफ़ चुनावी जंग लड़ रहे हैं।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →