बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

दृष्टिहीन पहचान कर सकें नोटों को इसलिए RBI ने लांच किया ऐप

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार (1 जनवरी, 2020) को नोटों के मूल्य की पहचान करने में दृष्टिबाधित व्यक्तियों की सहायता के लिए एक…

दृष्टिहीन पहचान कर सकें नोटों को इसलिए RBI ने लांच किया ऐप

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार (1 जनवरी, 2020) को नोटों के मूल्य की पहचान करने में दृष्टिबाधित व्यक्तियों की सहायता के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन MANI (मोबाइल एडेड नोट आइडेंटिफ़ायर) शुरू किया। ऐप को एंड्रॉइड प्ले स्टोर और IOS ऐप स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन

RBI ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "भारतीय बैंक नोटों में कई विशेषताएं होती हैं जो नेत्रहीनों (रंगीन नेत्रहीन, आंशिक रूप से दृष्टिहीन और नेत्रहीन लोगों) को पहचानने में सक्षम बनाती हैं, इस ऐप की मदद से इंटैग्लियो प्रिंटिंग और स्पर्श चिह्न, परिवर्तनीय मानदंड, बड़े अंक,और पैटर्न के हिसाब से रंगो की पहचान हो सकेगी।"

RBI गवर्नर ने कहा, "तकनीकी प्रगति ने दृष्टिहीनों के लिए भारतीय बैंक नोटों को अधिक सुलभ बनाने के नए अवसरों को खोल दिया है, जिससे उनके दिन-प्रतिदिन के लेन-देन में सुविधा होगी।"

यह भी पढ़ें: रेलवे ने बढ़ाया किराया, 1 जनवरी से टिकट होगा महंगा

हालांकि वैसे देखा जाए तो दृष्टिबाधित लोग नोट को बिना देखे भी पहचान लेते हैं। लेकिन इस ऐप की आने से उन्हें असली नोटों को पहचानने में मदद मिलेगी।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →