मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 17 नवम्बर 2020 मंगलवार- कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि मध्यरात्री 1-17 बजे तक रहेगी फिर चतुर्थी तिथि शुरू होगी- गंडमूल संज्ञक ज्येष्ठा नक्षत्र…

जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 17 नवम्बर 2020 मंगलवार- कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि मध्यरात्री 1-17 बजे तक रहेगी फिर चतुर्थी तिथि शुरू होगी- गंडमूल संज्ञक ज्येष्ठा नक्षत्र दोपहर 12-22 बजे तक रहेगा फिर दूसरा गंडमूल संज्ञक मूल नक्षत्र शुरू होगा- सुकर्म योग दोपहर 3-37 बजे तक रहेगा- तैतिल करण दोपहर 2-32 बजे तक रहेगा- चंद्रमा वृश्चिक राशी में दोपहर 12-22 बजे तक रहेगा फिर धनु राशी में प्रवेस करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 3-05 बजे से 4-26 बजे तक रहेगा- आज मंगलवार को उतर दिशा में दिशाशुल रहता है- अभिजित मुहर्त दोपहर 12-01 बजे से 12-45 बजे तक रहेगा- रवि योग दोपहर 12-22 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-58 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 5-48 बजे होगा-

मेष- आपके लिए आज का दिन साधारण रहेगा जितनी मेहनत करेगे उतना लाभ मिलेगा | अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे और आज बिना जानकारी के किसी नए काम में हाथ न डाले | आज आप कोई निर्णय अकेले करने से बचे |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन अच्छा और मानसिक संतुष्टि प्रदान करने वाला है | आज आप प्रेम प्यार की बातो में रूचि रखेगे और आपका मन अपोजिटलिंगी के प्रति आकर्षित रहेगा | अपने प्रेम प्यार का प्रपोजल आज भेज सकते है या दे सकते है |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन साधारण है हालाँकि ऐसा कुछ बड़ा हानि या नुक्सान तो नहीं दिखाई दे रहा मगर फिर भी आज आप सावधानी से काम करे तो अच्छा और एक बात आज अपने मन की बात किसी को न कहे |
कर्क- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | सुबह सवेरे ही कोई नयी सुचना या शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशिया बढ़ेगी और दोपहर तक आपका कोई काम भी बन सकता है जो आपको कुछ आगे ले जाए | आज आर्थिक लाभ होने के योग है |

विज्ञापन
astrological consultancy services 500x500 1


सिंह- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | मित्र राशी का चन्द्र आपको कुछ अलग हट कर काम करने को प्रोत्साहित करेगा | जो काम पिछले दिनों शुरू किया उसका लाभ अब मिलेगा | आपके शत्रु आज हार मान सकते है |
कन्या- आपके लिए आज का दिन शुभ परिणाम के साथ साथ आपकी कीर्ति को भी बढाने वाला होगा | लोगो में आपके कार्य करने की चर्चा हो सकती है | आज आपका जोश और उत्साह बढ़ा चढ़ा रहेगा और आज यात्रा करना चाहे तो कर सकते है |
तुला- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | आय के नए रस्ते खुलेगे तो दूसरी तारफ काम भी आपका आगे से आगे बढेगा | सगे प्रसंगी से मुलाक़ात होगी | आज आप जो भी छोटे बड़े काम करेगे उसमे सफलता के आसार बने हुए है | धनलाभ भी होगा |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है और सफलता प्रदान करने वाला है | आज आप जिस काम में भी हाथ डालेगे उसमे सफलता और सिद्धि अवश्य ही मिलेगी | नया काम शुरू कर सकते है या नए काम की तेयारी या योजना बनायेगे तो सफल हो जायेगे |

rashifal 1


धनु- आपके लिए आज का दिन खर्चीला है और मानसिक कष्ट या तनाव पैदा करने वाला हो ऐसा प्रतीत हो रहा है | आज आप कोई नया इन्वेस्ट न करे और न ही आज किसी पर गुस्सा करे वर्ना मान हानि होने का भय रहेगा | यात्रा को टालना ठीक रहेगा |
मकर- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभफल देने वाला है | आज का गौचर आपको आर्थिक उन्नति और कार्यो में सफलता प्रदान करने वाला है | नए काम को आज शुरू करे और कोई व्यापारिक यात्रा पर जाना हो तो आज जा सकते है पूरा लाभ मिल जायेगा |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है और आपके कार्य में विस्तर करने वाला है | अगर आप कोई बदलाव या कार्य में फेरबदल करना चाहते है तो आज कर सकते है |अपने पिता की सेहत का ख्याल रखे और उनसे सलाह मशविरा भी ले लाभ होगा |
मीन- आपके लिए आज का दिन भाग्य से सफलता प्रदान करवाने वाला बन गया है इसलिए आज आप अपने पुराने रुके अटके कामको पुनः शुरू करे वह जल्दी पुरे हो जायेगे | आज आप अपने फसे हुए पैसे को भी मांगकर देखे वापस आने के योग बन गए है |

यह भी पढ़े:क्या है सियाचिन का इतिहास और ये कैसे बना भारत का हिस्सा?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →