आज दिनांक 8 अक्टूम्बर 2020 गुरुवार- आश्विन(अधिक) मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि शाम 4-36 बजे तक रहेगी फिर सप्तमी तिथि शुरू होगी- मर्गशिरा नक्षत्र रात 10-50 बजे तक रहेगा फिर आर्द्रा नक्षत्र शुरू होगा- वरियान योग मध्यरात्रि 1-44 बजे तक रहेगा- वणिज करण शाम 4-36 बजे तक रहेगा- चंद्रमा दिनरात सुबह 9-47 बजे तक वृषभ राशी में रहेगा उसके बाद मिथुन राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 1-53 बजे से 3-21 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-02 बजे से 12-49 बजे तक रहेगा- आज रवियोग सुबह सूर्योदय से रात 10-50 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-34 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-17 बजे होगा-
मेष- राशी के लिए अच्छा समय है | आज आप कोई भी काम बहुत ही अपने अधिकार पूर्ण ढंग से करना पसंद करेगे | आपकी क्षमता की भी आज परीक्षा हो सकती है | आपमें काम करने की लग्न अधिक रहेगी | इधर उधर की दौडधूप करने से बचना होगा और लाभ वाले काम पहले पूरा करे |
वृषभ- राशी के लिए दिन बहुत कुछ सोच और संतोषी स्वाभाव के अनुसार फल प्रदान करेगा | अच्छा समय चलता रहेगा अपनी स्थति को और स्ट्रोग करने में कामयाब हो जायेगे | परिवार का साथ मिलेगा | छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेगे और आज मेहमान भी आयेगे |
मिथुन- राशी के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है | सुबह पहले पहर के बाद राशी का चंद्रमा आपको हर प्रकार से सहायता करेगा और आपके काम भी अब बनने लगेगे पिछले दिनों हुई हानि की भरपाई भी इस समय में होना संभव है | सब काम आसानी से बनेगे | राहत और संतोष की सांस भी अब मिलेगी |
कर्क- आपके लिए आज का दिन थोडा सा खर्चीला हो सकता है वैसे आपके खर्चे इन दनो में काफी बढे हुए है जिनको कम करने की भी जरुरत है | आपको सब लोग आज सलाह देने का काम करेगे | यातिवानी के अनुसार आपको आज किसी को धन उधार नहीं देना है पैसा बचाना है |
सिंह- आपका आज का दिन लाभ देने वाला और सम्मान बढाने वाला है | आपको उचित मदद समय पर मिल जाएगी | व्यापार और व्यवसाय में आज काफी दिनों के बाद अच्छा रेस्पोंस पायेगे | यतिवाणी के अनुसार तो आज आप जिस काम में हाथ डालेगे उसमे सफलता मिलेगी |
कन्या- आपके लिए आज का दिन अच्छा है पक्ष का है और आगे बढ़ने के लिए जो चाहिए वह सब आपके साथ रहेगा इसलिए आज आप अपने व्यापार या व्यवसाय में थोडा बहुत आवश्यकता के अनुसार परिवर्तन करके काम शुरू कर सकते है जल्दी ही आपको इसका लाभ मिलने लगेगा |
तुला- आपको किसी की तरफ से अचानक कोई लाभ मिलने के योग दिखाई दे रहे है और ऐसा लगता है की आज आप अपने मन की बात पूरी करके ही मानेगे | यातिवानी के अनुसार तो आज परिवार के साथ से आगे बढ़ने की राह आपको मिल जाएगी |
वृश्चिक- आपके लिए समय विपरीत बन गया है हालाँकि कुछ कुछ काम आज आप बनाने में भी सफल होंगे लेकिन उसकी कीमत भी आपको अधिक चुकानी पड़ेगी | यातिवानी के अनुसार तो आपको आज शांत रहना है और जो भी करे सोच समझकर सावधानी से करे |
धनु – आपके लिए आज का दिन रोमांटिक और मस्ती से भरा है अगर आपको कोई आज प्रेम प्यार या रिश्ते का प्रपोज करे तो स्वीकार करने में देरी मत करना | विवाहित है तो आज आपका जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा और आपको भी खुश करेगा | थोडा खर्च अधिक हो सकता है |
मकर- आपके लिए आज का दिन कुछ कुछ ही पक्ष का रहेगा वैसे तो भाग्य कमजोर रहने की ही उम्मीद है | काम अधिक और मगजमारी अधिक हो सकती है | यातिवानी के अनुसार आज आपको पुराने रुके अटके काम या जो चल रहा है उसपर ही ध्यान देने की जरुँत है |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ और सफलता से भरपूर है किसी नए काम को करने का सोभाग्य मिल सकता है | संतान से भी ख़ुशी वाले समाचार मिलेगे | यातिवानी के अनुसार आज आपको परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेग सबसे आगे आप रहेगे |
मीन- राशी के लिए आज का दिन सुख वैभव बढाने वाला तो है लेकिन उतना ही आज मानसिक द्वन्द बना रहगा ऐसे योग भी है | निश्चित रूप से आप आज दो विचारों के मध्य अपने आप को पायेगे | काम भी आगे से आगे बनते चले जायेगे रुकावट का कारन लापरवाही हो सकता है |
यह भी पढ़ें :CBD ऑयल क्या है?















