Advertising
Home Breaking News Hindi Bigg Boss 14: Abhinav Shukla ने पत्नी Rubina Dilaik के लिए नहीं...
Advertising
<

Bigg Boss 14: Abhinav Shukla ने पत्नी Rubina Dilaik के लिए नहीं छोड़ा ‘इम्युनिटी पिन’

462
Bigg Boss 14: Abhinav Shukla ने पत्नी Rubina Dilaik के लिए नहीं छोड़ा ‘इम्युनिटी पिन’

बिग बॉस (Bigg Boss) के इस सीजन में एक जोड़ा भी है. रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) की पत्नी हैं. अभिनव ने बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर के दिन सीनियर्स के दिए टास्क को पूरा करके एंट्री पास हासिल कर लिया था. लेकिन रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ऐसा नहीं कर पाई थीं. उन्हें रिजेक्टेड का टैग मिला था. इसके चलते उन्हें घर के गार्डन एरिया में रहना पड़ रहा है. खास बात यह है कि बाकी रिजेक्टेड कनटेस्टेंट घर के अंदर आ चुके हैं, पर रुबीना अभी भी गार्डन एरिया में ही रह रही हैं.

बिग बॉस ने बदले हालात
7 अक्टूबर के एपिसोड में बिग बॉस ने इस जोड़े के सामने एक अजीब स्थिति पैदा कर दी. ‘बिग बॉस’ रुबीना को घर में एंट्री देने के लिए अभिनव शुक्ला के सामने अपनी इम्युनिटी पिन छोड़ने की शर्त रखते हैं, पर अभिनव इम्युनिटी छोड़ने से मना कर देते हैं.

यह भी पढ़ें :हिमाचल प्रदेश में बने अटल टनल की क्या खासियत है?

Source link

Advertising