गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहे, आरोपी की पीट- पीटकर की हत्या

पंजाब के जालंधर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दे रहा युवक लोगों हत्थे पड़ा, जिसके बाद लोगों ने उसे पीट- पीटकर जान से मार डाला.

नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहे, आरोपी की पीट- पीटकर की हत्या

पंजाब के जालंधर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दे रहा युवक लोगों हत्थे पड़ा, जिसके बाद लोगों ने उसे पीट- पीटकर जान से मार डाला. यह घटना रविवार की है. आरोपी को खूब बूरी तरह पीटने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और जांचपड़ताल करने लगी.

विज्ञापन
imgpsh fullsize anim 67


पुलिस ने छानबीन की और जानकारी देते हुए कहा कि युवक 39 साल का था इसका नाम पप्पू कुमार था. वह मजदूरी का काम करता था. जिसे जालंधर के रामा मंड़ी इलाके से नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ा गया. पुलिस का कहना है कि पीड़िता को वह अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया था. जिसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया.

यह भी पढ़ें : बीजेपी विधायक ने सरेआम की महिला की पिटाई

लड़की की आवाज को सुनकर आसपास के लोग वहां आ पहुंचे और पप्पू कुमार को दुष्कर्म करता देख लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया. जालंधर के सहायक पुलिस आयुक्त हरसिमरत सिंह ने फोन पर कहा, "मौके पर पहुंची भीड़ ने आरोपी को बुरी तरह से पीटा है. घटना का पता चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई, जंहा ईलाज के दौरान ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया."

विषयपंजाब
PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →