रविवार, 2 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
राजस्थान

राजस्थान: कोटा से तीर्थयात्रा पर निकले श्रद्धालु, टोंक में बस ट्रेलर से टकराई, 22 लोग घायल

राजस्थान के टोंक जिले में बुधवार को एक बस दुर्घटना में 22 श्रद्धालु घायल हो गए। ये सभी लोग कोटा से मौजमाबाद स्थित स्वस्ति धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे, जब उनकी बस एक खड़े हुए ट्रेलर से टकरा गई…

राजस्थान: कोटा से तीर्थयात्रा पर निकले श्रद्धालु, टोंक में बस ट्रेलर से टकराई, 22 लोग घायल
(फोटो: IANS)

राजस्थान के टोंक जिले में बुधवार को एक बस दुर्घटना में 22 श्रद्धालु घायल हो गए। ये सभी लोग कोटा से मौजमाबाद स्थित स्वस्ति धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे, जब उनकी बस एक खड़े हुए ट्रेलर से टकरा गई। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, हादसा नेशनल हाईवे 52 पर नया गांव के पास हुआ। बस में कुल 25 यात्री सवार थे।

विज्ञापन

यात्री मुकेश कुमार जैन ने बताया कि बस की टक्कर एक खड़े ट्रेलर से हुई, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस चालक की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

अस्पताल में इलाज जारी, गंभीर घायल जयपुर रेफर

घटना की सूचना मिलते ही घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक अधिकारी ने फोन पर जानकारी मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जिन यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया जा रहा है।

कोटा की रहने वाली एक घायल यात्री रेनू जैन ने बताया कि टक्कर के बाद कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। एक अन्य महिला यात्री ने कहा, "हम स्वस्ति धाम दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी जल्द स्वस्थ हों और मां के दर्शन कर पाएं।"

इनपुट: IANS

N

News4Social राजस्थान डेस्क

News4Social राजस्थान डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राजस्थान से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →