मौसा बना दरिंदा, 3 साल की बच्ची के साथ की घिनौनी हरकत
देश में रेप की घटना बढ़ती जा रही है. इस घटना की शिकार बड़े ही नही छोटी बच्चीयां भी हो रही है. वहीं ये घटना तब और भी शर्मनाक हो जाती है.
देश में रेप की घटना बढ़ती जा रही है. इस घटना की शिकार बड़े ही नही छोटी बच्चीयां भी हो रही है. वहीं ये घटना तब और भी शर्मनाक हो जाती है. जब अपने ही परिवार या फिर यू कहे कि अपने ही रिश्तेदार बच्चों के साथ इस तरह की घटना को अंजाम देते है.
बता दें कि एक बेहद गरीब परिवार मध्य प्रदेश से दिल्ली अपनी बच्ची के साथ आया था और उसके सगे मौसा ने बच्ची की साथ ही ऐसी हरकत की जिससे सुनकर लोग हैरान हो जाएगें कि उसके मौसा ने ही उस बच्ची का बलात्कार कर दिया. हालांकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली आने से पहले बच्ची के पिता ने उसकी मां की बहन के साथ रहने का फैसला किया था. जहां पर बच्ची के माता और पिता दोनों ही काम करने लगे थे. उसके पिता मध्यप्रदेश में काम करने गये थे. उस दिन बच्ची अपनी मौसी के बच्चों के साथ बाहर खेल रही थी और उसकी मां और मौसी काम पर बाहर गई हुई थी. जिसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ ऐसी घिनौनी हरकत को अंजाम दे दिया.

पुलिस ने बताया है कि बच्ची के सगे मौसा ने अकेले घर में उसके साथ बलात्कार किया. फिर बच्ची का बलात्कार करने के बाद आरोपी ने उसकी मां को फोन किया. और कहा कि बच्ची की तबीयत अचानक खराब हो गई है. ऐसा सुनते ही बच्ची की मां तुरंत ही घर आई और उसने उसे बहते खून में देखा. जिसके बाद बच्ची को अस्पताल में ले गई.
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में हाई प्रोफाइल रेव पार्टी में पकड़ी गई अभिनेत्री
डॉक्टर ने बच्ची को दवाई दी, लेकिन उसका खून बन्द नही हो रहा था. उसकी बिगड़ते हालात को देखते हुए डॉक्टर ने बच्ची को एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया. अस्पताल पहुंचने के बाद पता चला की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है. जिसके बाद उसे 6 घंटे तक ज्यादा ऑपरेशन थिएटर में रखा गया.
इस खबर को सुनकर बच्ची के पिता मध्य प्रदेश से सीधा अस्पताल पहुंचे. बच्ची के होश में आते ही उसने दिल्ली महिला आयोग की टीम की उपस्थिति में अपने पिता को बताया कि उसके मौसा ने उसके साथ बलात्कार किया है.



