शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मध्य प्रदेश में महिला को नौकरी का झांसा देकर किया ऐसा काम

मध्य प्रदेश में नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. प्रयाग दत्त जुयाल पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है.

मध्य प्रदेश में महिला को नौकरी का झांसा देकर किया ऐसा काम

मध्य प्रदेश में नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. प्रयाग दत्त जुयाल पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि डॉ. प्रयाग दत्त जुयाल ने उन्हें नौकरी का झांसा देकर उनके साथ जबरदस्ती की.

विज्ञापन


बता दें कि महिला कि उम्र लगभग 40 की थी. पिडीता ने डॉ. प्रयाग दत्त जुयाल पर बलात्कार के मामला दर्ज कराया है. सिविल लाइन्स थाना प्रभारी प्रवीण सिंह धुर्वे ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जुयाल के खिलाफ धारा 376 के तहत मामले को दर्ज किया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि महिला के द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सबूतों को जुटाना शुरू कर दिया है.


थाना प्रभारी धुर्वे का कहना है कि इसके अलावा पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला के द्वारा कराई गई शिकायत सही है या फिर गलत. पीड़िता महिला ने अपनी शिकायत में यह कहा है कि वाइस चांसलर जुयाल ने नौकरी का लालच देकर 17 मार्च 2018 को रीवा में स्थित एक होटल में उसका यौन शोषण किया था.

imgpsh fullsize anim 15 9


वहीं वाइस चांसलर ने इसका वीडियो रिकॉर्ड की और साथ ही कई आपत्तिजनक फोटो भी खिंचककर इन्हें वायरल करने की धमकी भी दी. जब वाइस चांसलर से इसके बारे में जानने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई. तो उनकी तरफ से कोई भी जवाब नही आया यहां तक की उनका मोबाइल भी बंद मिला.

यह भी पढ़ें : पांच साल की बच्ची के साथ रेप के बाद की गई भयानक दरिंदगी

फिलहाल इन सभी चीजों को देखते हुए पुलिस पीड़िता के द्वारा की गई शिकायतों पर कार्यवाही करना शुरू कर दिया है. और आरोपी की तलाश में जुट गई है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →