बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

रेपिस्ट को सज़ा देता है यह ग्रुप, प्राइवेट पार्ट को कुत्ते से कटवाते हैं

रेप की ख़बरें हम लोग रोज ही सुनते रहते हैं। लेकिन उन रेपिस्टों के सजा के बारें में शायद ही कोई खबर आती है।

रेपिस्ट को सज़ा देता है यह ग्रुप, प्राइवेट पार्ट को कुत्ते से कटवाते हैं

रेप की ख़बरें हम लोग रोज ही सुनते रहते हैं। लेकिन उन रेपिस्टों के सजा के बारें में शायद ही कोई खबर आती है। वैसे तो कानून में किसी भी जुर्म के लिए फांसी की सजा मुक़र्रर की गयी है, लेकिन शायद ही रेप का कोई ऐसा आरोपी होता होगा जिसे फांसी की सजा मिलती हो। इसी को लेकर मैक्सिको के कुछ युवकों के गैंग ने रेपिस्ट के आरोपियों को सजा देने का एक बहुत ही क्रूर तरीका खोज निकाला है। ये रेपिस्ट को ऐसी सजा देते हैं जिसे सुनकर कोई भी रेप करने के बारें में सोचेगा भी नहीं। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

मैक्सिको के 30 साल के एक शख्स पर दुष्कर्म का आरोप था। इस ग्रुप ने मिलकर इस शख्स को नंगा कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसके बाद उसे अपने पालतू कुत्ते से कटवाया। पुरुष पर आरोप था कि पिछले महीने उसने एक महिला का रेप किया था।

इन्हीं आरोपों को लेकर उसे टॉर्चर किया गया। जानकारी के मुताबिक गैंग के सदस्यों द्वारा की गई इस क्रूरता का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि यह सभी मिलकर पहले उसके सारे कपड़े उतार देते हैं औऱ फिर उसके हाथ-पैर बांध देते हैं। पांच लोग इस युवक को घेर कर खड़े हैं और तब ही एक युवक अपने कुत्ते को इस युवक पर हमले का निर्देश देता है। यह कुत्ता युवक को कई जगहों पर काटता है और फिर उसका प्राइवेट पार्ट भी चबा जाता है।

दर्द की वजह से इस युवक की चीखें निकल जाती हैं लेकिन इस गैंग के सदस्यों को उसपर जरा भी दया नहीं आती। युवक मदद के लिए जब आवाज लगाता है तो गैंग का एक सदस्य उसका मुंह बंद कर देता है।

यह भी पढ़ें: मैकअप के साथ 32 साल का युवक बन बैठा 81 साल का बुजुर्ग, अमेरिका जाने का था प्लान, जानिए पूरा मामला

इस गैंग के सदस्यों ने एक और वीडियो भी पोस्ट किया है और उन्होंने इस वीडियो में चेतावनी भी दी है कि अगर कोई दूसरा भी ऐसा करेगा तो वो उनके साथ ऐसा ही व्यवहार करेंगे। वीडियो के सामने आने के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मैक्सिकन क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन अब पहले से ज्यादा क्रूर हो गए हैं।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →