शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सुरजेवाला बोले, मोदी को वोट देना मतलब पाकिस्तान को वोट देना है

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के बयान को लेकर भारत में सियासी हलचल तेज़ हो गई हैं।

सुरजेवाला बोले, मोदी को वोट देना मतलब पाकिस्तान को वोट देना है

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के बयान को लेकर भारत में सियासी हलचल तेज़ हो गई हैं। पहले केजरीवाल ने ट्वीट करके बीजेपी पर हमला बोला, अब कांग्रेस पार्टी ने भी हमलावर रुख़ अपना लिए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मोदी का पाकिस्तान के साथ आधिकारिक तौर पर गठजोड़ हो गया है। मोदी को वोट देना मतलब पाकिस्तान को वोट देना है'।

विज्ञापन
Tweet 5

बता दें इमरान ख़ान ने एक इंटरव्यू के दौरान बयान दिया था कि अगर बीजेपी सत्ता में वापस आ जाती है तो कश्मीर मुद्दे का हल निकाला जा सकता है। इमरान के इस बयान को लेकर देश की सियासत उबाल मार रही है। कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'मोदी का पाकिस्तान के साथ आधिकारिक तौर पर गठजोड़ हो गया है। मोदी को वोट देना मतलब पाकिस्तान को वोट देना है। मोदी जी, पहले नवाज़ शरीफ़ से प्यार और अब इमरान खान आपका चहेता यार! ढोल की पोल खुल गयी है'।

बता दें इमरान के बयान से चौतरफ़ा घिर चुकी बीजेपी की तरफ़ से ये ख़बर लिखे जाने तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आने वाले दिनों में चुनावी रैलियों में विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे को उठाकर बीजेपी व मोदी को घेरने की पुरज़ोर कोशिश करेगी। फ़िलहाल, देश की सियासत में इमरान का बयान सुर्खियां बटोर रहा है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →