Advertising
Home Breaking News Hindi रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नई सेल्फी ने इंटरनेट पर मचाई...
Advertising
<

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नई सेल्फी ने इंटरनेट पर मचाई धूम

253

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले कुछ महीने से खूब चर्चाओ में है. अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके दोनों स्टार्स एक बार फिर इंटरनेट पर धूम मचा रहे है. आलिया और रणबीर की जोड़ी फिल्म ‘ब्रहमास्त्र’ में नज़र आने वाले है लेकिन मूवी से ज्यादा वह अपने कथित अफेयर के चलते एक बार फिर सूर्खियों में है. बता दे कुछ दिन पहले आलिया ने अपनी दोस्तों के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसका क्रेडिट उन्होंने रणबीर कपूर की दिया था. अब दोनों की हाली में ली गई सेल्फी फेंस को खूब पसंद भी आ रही है और इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है.

फेंस जैसे कर रहे थे दोनों की फोटो का इंतज़ार, सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल

दोनों की फोटो इंटरनेट पर इस कदर वायरल हो गई जैसे फेंस उनकी फोटो का ही इंतज़ार कर रहे हो. जानकारी के मुताबिक़ यह फोटो उनकी आगामी फिल्म ब्रहमास्त्र की शूटिंग के दौरान बुलगेरिया में ली गई है.

फोटो में जहां रणबीर दांत चमकाते दिख रहे हैं तो वहीं आलिया एक आँख बंद करके पाउट करती दिख रही हैं. इस फिल्‍म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्‍चन भी मुख्‍य भूमिका में नजर आने वाले हैं. इस फिल्‍म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: कभी एक दुसरे के प्रेमी तो कभी एक दुसरे के भाई बहन बनें ये सितारे

रणबीर से शादी करने पर आलिया ने दिया यह जवाब

Advertising

हाल ही में जब आलिया से पत्रकारों ने यह पूछा गया कि क्या वह अगले साल रणबीर से शादी करने वाली हैं? तो इस पर आलिया ने कहा, ‘मैं अफवाहों पर कोई ध्यान नहीं देती. अफवाहें कुछ बोलने या जवाब देने के लिए नहीं होतीं’. यही नहीं आलिया ने आगे कहा, ‘जब तक आप मेरे बाथरूम में नहीं घुस रहे हैं, तब तक ठीक है (जब तक आप मेरी निजता में दखल नहीं देते तब तक ठीक है.). अगर लोग मेरे बारे में बातें नहीं कर रहे हैं तो उतनी लोकप्रिय नहीं हूं. इसलिए अगर लोग बाते कर रहे हैं तो मैं लोकप्रिय हूं. सच कहूं तो मैं पेशेवर और निजी स्तर बहुत ही खुश हूं’.

Advertising