मंगलवार, 28 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

BJP नेता की जुबान फिसली, कहा - आतंकवाद ‘त्याग, तपस्या और बलिदान’ का प्रतीक है’

एक चुनावी जनसभा के दौरान मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राकेश सिंह की ज़ुबान फिसल गई और उन्होंने कहा कि ‘भगवा कभी आतंकवाद नहीं होता।

BJP नेता की जुबान फिसली, कहा - आतंकवाद ‘त्याग, तपस्या और बलिदान’ का प्रतीक है’

एक चुनावी जनसभा के दौरान मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राकेश सिंह की ज़ुबान फिसल गई और उन्होंने कहा कि ‘भगवा कभी आतंकवाद नहीं होता। भगवा धारण करने वाला कभी आतंकवादी नहीं होता। आतंकवाद तो त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक होता है।'

विज्ञापन
juban misli 1

लोकसभा चुनाव प्रचार में राजनेता तरह-तरह के बयानों से जनता को लुभाने की कोशिश करते हैं और कभी-कभी नेताओं की ज़ुबान फ़िसल जाती है और वे ऐसे बयान दे देते हैं, जिन पर पार्टी को शर्मिंदा होना पड़ता है । ऐसा ही एक बयान मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह की तरफ़ से सामने आया है। उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘भगवा कभी आतंकवाद नहीं होता। भगवा धारण करने वाला कभी आतंकवादी नहीं होता। आतंकवाद तो त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक होता है’। हालांकि उनके भाषण से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वह आतंकवाद की जगह भगवा शब्द कहना चाहते थे।

इस दौरान राकेश सिंह ने कांग्रेस पर तीख़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह चुनाव आने पर भगवा की शरण में जाते हैं और माथा टेकते हैं। भगवा कभी आतंकवाद नहीं होता। बता दें कि मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में हैं। वहीं, 2008 मालेगांव बम धमाके की आरोपी साध्वी प्रज्ञा बीजेपी की टिकट पर उन्हें टक्कर दे रही है। बता दें कि मालेगांव बम धमाके के बाद, भगवा आतंकवाद पर भारतीय जनता पार्टी को घेरने के लिए कांग्रेस ये मुद्दा ख़ूब ज़ोरों-शोरों से उठाया था। इस धमाके में  छः लोग मारे गए थे, वहीं 100 ज़्यादा घायल हो गए थे।

 
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →