सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

राहुल बोले, मैं पीएम मोदी से प्रेम करता हूं और फिर लगे मोदी-मोदी के नारे

2019 की सियासी जंग के बीच, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति एक बार फिर अपना प्रेम ज़ाहिर किया है।

राहुल बोले, मैं पीएम मोदी से प्रेम करता हूं और फिर लगे मोदी-मोदी के नारे

2019 की सियासी जंग के बीच, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति एक बार फिर अपना प्रेम ज़ाहिर किया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी से प्रेम करता हूं, लेकिन वह मेरे प्रति गुस्सा रखते हैं। राहुल की इस टिप्पणी के बाद, मोदी, मोदी के नारे लगने लगे।

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी के अपना प्रेम व्यक्त किया है। हालांकि इससे पहले भी वह पीएम मोदी को संसद में एक गले लगाकर अपना प्रेम उनके प्रति दिखा चुके है। महाराष्ट्र के पुणे में एक कार्यक्रम में राहुल ने कहा कि मैं पीएम मोदी से प्रेम करता हूं। वास्तव में इस व्यक्ति के प्रति मैं कोई नफरत या गुस्सा नहीं रखता, लेकिन वही (मोदी ही) मेरे प्रति गुस्सा रखते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके प्रति सचमुच में मैं गुस्सा नहीं रखता।’’ राहुल की टिप्पणी के तुरंत बाद वहां ‘मोदी, मोदी’ के कुछ नारे लगे, जिस पर राहुल ने कहा, ‘‘ठीक है…ठीक है।’

Election 11
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →